तीसरी बार लगातार हुंडई क्रेटा बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
हुंडई की मिड-साइज़ SUV क्रेटा जून 2025 में कंपनी ने इसकी 15,786 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिससे यह लगातार तीसरे महीने देश की बेस्ट सेलिंग कार बन गई है।
- Written By: सिमरन सिंह
Hyundai Creta क्या है खास फीचर्स। (सौ. Hyundai)
हुंडई की मिड-साइज़ SUV क्रेटा ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। जून 2025 में कंपनी ने इसकी 15,786 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिससे यह लगातार तीसरे महीने देश की बेस्ट सेलिंग कार बन गई है। पहली बार 2015 में लॉन्च हुई क्रेटा अब तक 12 लाख से अधिक भारतीय ग्राहकों का भरोसा जीत चुकी है।
क्यों है क्रेटा इतनी पॉपुलर?
हुंडई क्रेटा को उसकी आकर्षक डिजाइन, प्रशस्त केबिन, शानदार फीचर्स और पेट्रोल व डीजल दोनों में इंजन विकल्प के कारण काफी पसंद किया जाता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्प मौजूद हैं। SUV सेगमेंट में इसका हर वेरिएंट ग्राहकों को वैल्यू फॉर मनी देता है।
फीचर्स जो बनाते हैं क्रेटा को खास
क्रेटा में मिलने वाले हाई-एंड फीचर्स इसे सेगमेंट में सबसे आगे रखते हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज
80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?
Honda की इस SUV पर पैसों की बारिश, 2.15 लाख तक की छूट, Amaze पर भी मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स
- 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एप्पल कारप्ले व एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट)
- पैनोरमिक सनरूफ
- बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम
- 360 डिग्री कैमरा
- 6 एयरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी
कीमत और वेरिएंट
हुंडई क्रेटा की कीमत ₹11.11 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और ₹20.50 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह कीमत इसके वेरिएंट और इंजन विकल्पों पर निर्भर करती है।
अब महंगी होगी कैब राइड: सरकार की नई गाइडलाइंस से बढ़ेगा किराया, जानिए क्या बदला
कंपनी का बयान
हुंडई मोटर इंडिया के डायरेक्टर तरुण गर्ग ने कहा – “Creta सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि 12 लाख से ज्यादा भारतीय परिवारों की भावना बन चुकी है। पिछले 10 वर्षों में इस SUV ने भारत में सेगमेंट को नई दिशा दी है। जून 2025 में बिक्री में नंबर-1 बनना, इस विश्वास का प्रतीक है जो ग्राहकों ने हम पर दिखाया है।”
