Honda Shine बनाम Honda SP 125: जानिए कौन सी बाइक है आपके लिए बेहतर विकल्प
युवा पीढ़ी से लेकर डेली कम्यूटर्स तक की पहली पसंद बनी हुई हैं। दोनों ही बाइक्स में शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। आइए जानते हैं दोनों में क्या अंतर है।
- Written By: सिमरन सिंह
Honda Shine में क्या कुछ होगा खास। (सौ. Honda)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में होंडा की गिनती उन कंपनियों में होती है जो मजबूती, परफॉर्मेंस और किफायती कीमत का बेहतरीन संतुलन पेश करती हैं। कंपनी की दो लोकप्रिय बाइक्स Honda Shine और Honda SP 125 आज की युवा पीढ़ी से लेकर डेली कम्यूटर्स तक की पहली पसंद बनी हुई हैं। दोनों ही बाइक्स में शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। आइए जानते हैं दोनों में क्या अंतर है और आपकी जरूरत के अनुसार कौन-सी बाइक बेहतर साबित हो सकती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Honda Shine में 123.94cc का इंजन दिया गया है, जो 10.59 bhp की पावर और 11 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 7500 rpm पर काम करता है। वहीं दूसरी ओर, Honda SP 125 में 124cc का इंजन है जो 10.72 bhp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। दोनों ही बाइक्स का परफॉर्मेंस लगभग बराबरी पर है, लेकिन SP 125 थोड़ा एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
माइलेज और स्पीड
माइलेज की बात करें तो Honda Shine कंपनी के अनुसार 55 kmpl तक देती है, जबकि Honda SP 125 64 kmpl का माइलेज देती है। Shine की टॉप स्पीड 102 kmph है, वहीं SP 125 की टॉप स्पीड 100 kmph बताई जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
TVS का बड़ा दांव: प्रीमियम बाइक खरीदारों के लिए खुलेगा TVS Paddock, अब शोरूम में मिलेगा लग्जरी एक्सपीरियंस
ड्राइविंग लाइसेंस वालों की टेंशन खत्म, 50 साल की उम्र तक वैध रह सकता है DL, RTO के चक्कर भी होंगे बंद
Mahindra का बड़ा दांव, XUV 7XO अब हाइब्रिड अवतार में आ सकती है नजर, Grand Vitara की बढ़ सकती है टेंशन
महंगी होने जा रही हैं BMW की कारें! कंपनी ने किया कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें क्या है वजह
रंग विकल्प
Honda Shine में उपलब्ध रंग:
- ब्लैक
- रिबेल रेड मेटैलिक
- मैट एक्सिस ग्रे
- जेनी ग्रे मेटैलिक
- डीसेंट ब्लू मेटैलिक
Honda SP 125 में उपलब्ध रंग:
- ब्लैक
- मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक
- इम्पीरियल रेड मेटैलिक
- मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक
- पर्ल साइरन ब्लू
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कीमत औंर बजट
Honda Shine की एक्स-शोरूम कीमत ₹83,834 है, जबकि Honda SP 125 की कीमत ₹90,111 रखी गई है। दोनों ही बाइक्स बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं और रोजमर्रा के उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।
जानने वाली बात
अगर आप एक मजबूत, कम खर्चीली और भरोसेमंद बाइक की तलाश में हैं, तो Honda Shine आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आप थोड़ा एडवांस फीचर्स, ज्यादा माइलेज और मॉडर्न डिजाइन चाहते हैं, तो Honda SP 125 आपके लिए उपयुक्त है। दोनों ही बाइक्स शानदार हैं, चयन आपकी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है।
