Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Hero ला रही है ऐसी Splendor, जो चलेगी लगभग 100% एथेनॉल पर, जानें कब होगी लॉन्चट

Hero Flex Fuel Bike: भारत में दोपहिया वाहनों की तस्वीर बदलती हुई नजर आ रही है। Hero MotoCorp जल्द ही अपनी पहली Flex Fuel मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाला है। जो E100 के साथ आ रही है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jun 01, 2026 | 07:48 AM

Hero Flex Fuel Bike (Source. Hero)

Follow Us
Close
Follow Us:

Hero Flex Fuel Bike With E100 Fuel: भारत में दोपहिया वाहनों की तस्वीर बदलती हुई नजर आ रही है। जानकारी के लिए बता दें कि Hero MotoCorp जल्द ही अपनी पहली Flex Fuel मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाला है। वहीं इस नई तकनीक की खास बात यह है कि यह बाइक E100 ईंधन पर चलेगी जिसका सीधा मतलब है कि इसमें पेट्रोल की जरूरत बेहद कम होगी। वहीं कंपनी का कहना है कि आने वाली 3 जून 2026 को नई दिल्ली में इस बाइक से पर्दा उठाया जाएगा, जहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप सिंह पुरी के भी मौजूद में क्या कार्य होगा।

Splendor या HF Deluxe? लॉन्च से पहले बढ़ा सस्पेंस

सामने आई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Hero की पहली Flex Fuel बाइक या तो Splendor होगी या HF Deluxe हो सकती है और ऐसा इसलिए है क्योंकि इन दोनों मॉडलों के Flex Fuel वर्जन को पहले ही नियामक मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि अभी तक कंपनी ने किसी तरह क आधिकारिक घोषणा लॉन्च को लेकर नहीं कि है इस नए वर्जन के लिए कौन सा मॉडल सामने आएगा।

वहीं ऑटो इंडस्ट्री के जानकार बताते है कि HF Deluxe के आने की संभावना थोड़ी ज्यादा है क्योंकि इसे Bharat Mobility Global Expo 2025 में Flex Fuel अवतार में प्रदर्शित भी किया गया था। इसके अलावा Splendor का नाम भी चर्चा में है क्योंकि यह देश की सबसे लोकप्रिय कम्यूटर बाइक के रूप में देखी जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

इंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान

Maruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका

पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग

Tesla ने भारत में लॉन्च किया नया Model Y Premium, 500KM रेंज, लग्जरी केबिन और कम EMI ने मचाई हलचल

क्या है E100 और क्यों है इतना खास?

जानकारी के लिए बता दें कि भारत में पहले से भी कुछ Flex Fuel बाइक देखने को मिलती है लेकिन वो E85 वर्जन तक ही सीमित हैं। उदाहरण के लिए बताए तो बाजार में Suzuki Gixxer SF 250 और Honda CB 300F है जो 85 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चलती हैं। लेकिन अब आने वाली Hero की नई बाइक इनसे एक कदम आगे E100 तकनीक के साथ ग्राहकों सामने लाई जा रही है।

E100 को जाने तो यह पूरी तरह शुद्ध एथेनॉल नहीं होता। इसको बनाने के लिए इसमें लगभग 93 से 93.5 प्रतिशत एथेनॉल, 5 प्रतिशत पेट्रोल और कुछ एडिटिव्स शामिल किए जाते हैं। लेकिन इस बदलाव के बाद भी इसको मौजूदा Flex Fuel तकनीक की तुलना में कहीं ज्यादा फायदे वाला बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े: Tiago EV या Comet EV? 7 लाख के बजट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट, खरीदने से पहले जान लें पूरा फर्क

EV को मिलेगी चुनौती?

अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार Hero ने इस इंजन को जयपुर स्थित Hero Centre for Innovation and Technology में विकसित किया जा रहा है। वहीं ग्राहकों तक इस वर्जन को लाने से पहले एथेनॉल पर चलने वाले इंजन के लिए फ्यूल डिलीवरी, कोल्ड स्टार्टिंग और इंजन की मजबूती जैसी कई परेशानियों पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें जानने वाली बात यह है कि कंपनी मौजूदा समय में Flex Fuel वाहन को भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की तुलना खड़ा करना चाहती है। ऐसे में बता दें कि इंडियन ऑयल ने 2024 में E100 ईंधन की बिक्री शुरू की थी और फिलहाल देशभर में 183 पेट्रोल पंपों पर यह उपलब्ध है।

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि वाहनों के अलावा इसका फायदा घरेलू स्तर पर उत्पादित एथेनॉल कच्चे तेल के आयात को कम करने में भी होगा। ऐसे में अगर Hero की यह नई तकनीक सफल हो जाती है तो आने वाले सालों में भारतीय दोपहिया बाजार की तस्वीर बिलकुल बदल जाएगी।

Hero splendor 100 ethanol hero flex fuel bike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 07:48 AM

Topics:  

  • Automobile News
  • Ethanol
  • flex

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.