Harley-Davidson Sprint 440 से उठा पर्दा, 440cc इंजन और लो सीट हाइट के साथ आएगी नई क्रूजर बाइक

Harley-Davidson New Bike: Harley-Davidson की नई क्रूजर बाइक Sprint 440 से पर्दा उठा दिया है। इसका डिजाइन मौजूदा X440 से काफी अलग रखा गया है।
Harley-Davidson Sprint 440 unveiled new cruiser bike 440cc engine
Harley-Davidson Sprint 440 को भारत में लाया गया।Source. Harley
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Harley-Davidson ने नई क्रूजर बाइक Sprint 440 से पर्दा उठा दिया है।

  • कंपनी की यह नई मोटरसाइकिल 440cc प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

  • Sprint 440 में लंबा और लो-स्लंग क्रूजर डिजाइन मिलता है।

  • अमेरिका में इसकी डिलीवरी 2027 के वसंत में शुरू होगी।

Harley-Davidson Sprint 440 Price: Harley-Davidson ने Hero MotoCorp के साथ मिलकर विकसित की गई अपनी नई क्रूजर बाइक Sprint 440 से पर्दा उठा दिया है। बता दें कि कंपनी की यह नई मोटरसाइकिल 440cc प्लेटफॉर्म पर आधारित है लेकिन इसका डिजाइन मौजूदा X440 से काफी अलग रखा गया है। वहीं X440 में रोडस्टर स्टाइल देखने को मिलती है वहीं Sprint 440 को पारंपरिक क्रूजर लुक दिया गया है। जिसकी खास बात यह है कि बाइक को कम सीट हाइट और आरामदायक राइडिंग पोजिशन के साथ पेश किया गया है जिससे नए राइडर्स भी इसे आसानी से चला सकें।

Harley-Davidson Sprint 440 का पब्लिक डेब्यू इटली के मिलान में होने वाले EICMA 2026 मोटरसाइकिल शो में 5 से 8 नवंबर के बीच होगा। वहीं कंपनी ने ब्रिटेन में इसकी शुरुआती कीमत 4,995 पाउंड रखी है। जिसके अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी उपलब्धता अलग-अलग समय पर होगी जबकि अमेरिका में इसकी बिक्री 2027 के वसंत से शुरू होने की पुष्टि की गई है।

Harley-Davidson Sprint 440 का डिजाइन कैसा है?

नई Sprint 440 के बारे में बताए तो इसमें लंबा और लो-स्लंग क्रूजर डिजाइन मिलता है। इसमें टियरड्रॉप शेप वाला फ्यूल टैंक, गोल हेडलैंप, पीछे की तरफ झुका हैंडलबार और स्कूप्ड राइडर सीट दी गई है। इसके अलावा छोटा रियर मडगार्ड, अलग पिलियन सीट और नीचे की तरफ लगा एग्जॉस्ट इसके क्लासिक लुक को पूरा करते हैं।

वहीं इस बाइक की एक खासियत इसकी सीट हाइट है। जिसको लेकर कंपनी ने बताया है कि लोडेड कंडीशन में इसकी सीट हाइट 671mm है। वहीं अनलोडेड सीट हाइट 683mm है। पतली सीट और फ्यूल टैंक की बनावट से राइडर के लिए जमीन पर पैर टिकाना आसान बनाने की कोशिश की गई है। अलग-अलग राइडर्स के लिए Reach और Tallboy सीट का विकल्प भी मिलेगा।

440cc इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स

Harley-Davidson Sprint 440 में 440cc का एयर और ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 6,000rpm पर 26.7bhp की पावर और 4,000rpm पर 38Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है।

इसका ज्यादा फोकस तेज रफ्तार के बजाय कम RPM पर बेहतर टॉर्क और आरामदायक राइडिंग पर है। कंपनी बताती है कि इसका लंबा स्ट्रोक वाला इंजन शहर में ट्रैफिक के दौरान भी आसानी से बाइक चलाने में मदद करेगा। इसमें 9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है जो X440 के 13.5 लीटर टैंक से छोटा है।

Harley-Davidson Sprint 440 unveiled new cruiser bike 440cc engine
TFT डिस्प्ले वाली बाइक में सिर्फ स्पीड नहीं, मिलते हैं ये 5 स्मार्ट फीचर्स, Google Maps भी आएगा काम

TFT डिस्प्ले और मिलेंगे कई आधुनिक फीचर्स

क्लासिक क्रूजर डिजाइन के बावजूद Sprint 440 में कई आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें 3.5 इंच का गोल कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है। इसके अलावा फुल LED लाइटिंग और हेडलैंप के ऊपर USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

इस बाइक के साथ कंपनी अलग से कई एक्सेसरीज भी उपलब्ध कराएगी। इनमें डिटैचेबल विंडस्क्रीन, सैडलबैग, पैसेंजर बैकरेस्ट, इंजन गार्ड और अलग डिजाइन वाले हैंडलबार शामिल हैं। इनकी मदद से राइडर्स अपनी जरूरत के हिसाब से बाइक को रोजाना इस्तेमाल या लंबी दूरी की राइड के लिए तैयार कर सकेंगे।

Harley-Davidson Sprint 440 unveiled new cruiser bike 440cc engine
Triumph Tiger 1200 भारत में लॉन्च, 158 PS की पावर और रडार टेक्नोलॉजी से लैस, 20 लाख से कीमत शुरु

भारत में कब लॉन्च होगी Sprint 440?

ब्रिटेन में Harley-Davidson Sprint 440 की शुरुआती कीमत 4,995 पाउंड है। वहीं अमेरिका में इसकी डिलीवरी 2027 के वसंत में शुरू होगी। अमेरिकी बाजार के लिए बाइक की फाइनल असेंबली कंपनी की पेंसिल्वेनिया स्थित यॉर्क फैसिलिटी में की जाएगी। भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर अभी के लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन Hero MotoCorp के साथ इसकी साझेदारी और 440cc प्लेटफॉर्म को देखते हुए भारतीय बाजार में भी इसे लेकर दिलचस्पी रह सकती है। लेकिन अभी भारतीय ग्राहकों को कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।