सिमरन सिंह
Hero MotoCorp ने नई Xtreme का टीजर जारी किया है। इससे अपडेटेड Xtreme 160R 4V आने के संकेत मिले हैं। बाइक में नया TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और बदला हुआ डिजाइन मिल सकता है, लेकिन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि बाकी है।
मौजूदा Xtreme 160R 4V में राइडिंग मोड, USD फ्रंट फोर्क और ड्रैग टाइमर जैसे फीचर्स मिलते हैं। नए मॉडल में इन खूबियों के साथ आधुनिक इंस्ट्रूमेंटेशन मिलने की उम्मीद है। लॉन्च डेट और कीमत अभी सामने नहीं आई है।
Sprint 440 में पारंपरिक क्रूजर स्टाइल देखने को मिल सकता है। लंबा और नीचा स्टांस, टियरड्रॉप आकार का फ्यूल टैंक और पीछे की ओर झुके हैंडलबार इसे X440 से अलग पहचान दे सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Sprint 440 में 440cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिल सकता है, जो 27 hp और 38 Nm टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है। लॉन्च 2026 के आखिर में हो सकता है।
Bajaj Pulsar NS200 को बड़ा फीचर अपडेट मिलने की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले, क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और चार राइडिंग मोड मिल सकते हैं।
संभावित अपडेट में रेडियल टायर, एडजस्टेबल लीवर और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी शामिल हैं। 199cc लिक्विड-कूल्ड इंजन जारी रह सकता है। नई कीमत और लॉन्च की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
फुल-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक RS200 में भी बदलाव की तैयारी है। टेस्टिंग के दौरान USD फ्रंट फोर्क और 5-इंच TFT डिस्प्ले देखे जाने की रिपोर्ट है। इससे बाइक के हार्डवेयर और टेक्नोलॉजी में सुधार हो सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें मौजूदा 199.5cc लिक्विड-कूल्ड इंजन जारी रह सकता है, जो 24.5 hp और 18.7 Nm टॉर्क देता है। नए स्विचगियर और एडजस्टेबल लीवर भी मिल सकते हैं।
Bajaj की पहली एडवेंचर बाइक को भारत और ब्राजील में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें ऊंची राइडिंग पोजिशन, फ्रंट बीक, फोर्क गैटर और वायर-स्पोक व्हील्स मिल सकते हैं। यह खराब सड़कों और हल्के ऑफ-रोड इस्तेमाल के लिए तैयार की जा सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Bajaj की एडवेंचर बाइक 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में आ सकती है। Sprint 440 भी साल के आखिर तक आने की उम्मीद है। बाकी बाइक्स की लॉन्च डेट और कीमतों पर कंपनियों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।