Volkswagen Virtus खरीदने का शानदार मौका! MY2024 और MY2025 मॉडल पर मिल रही भारी छूट
Volkswagen अपने MY2024 स्टॉक को क्लियर करने के लिए अप्रैल 2025 में 1.50 लाख रुपये तक की भारी छूट दे रही है। इसके अलावा, MY2025 मॉडल पर भी कंपनी 70,000 रुपये तक की बचत का मौका दे रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
Volkswagen Virtus में मिल रहा खास डिस्काउंट। (सौ. volkswagen)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। Volkswagen अपने MY2024 स्टॉक को क्लियर करने के लिए अप्रैल 2025 में 1.50 लाख रुपये तक की भारी छूट दे रही है। इसके अलावा, MY2025 मॉडल पर भी कंपनी 70,000 रुपये तक की बचत का मौका दे रही है।
MY2024 मॉडल पर 1.50 लाख रुपये तक की छूट
अगर आप MY2024 मॉडल खरीदते हैं, तो आपको कुल 1.50 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है। यह छूट कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बोनस जैसी आकर्षक डील्स के रूप में दी जा रही है। हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए है और स्टॉक उपलब्धता के आधार पर बदल सकता है। इसलिए, अगर आप इस डील का फायदा उठाना चाहते हैं, तो जल्दी फैसला लेना सही रहेगा।
MY2025 मॉडल पर 70,000 रुपये तक की बचत
अगर आप Volkswagen Virtus का MY2025 मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो भी आपको 70,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, यह छूट MY2024 मॉडल की तुलना में कम है, लेकिन फिर भी यह एक अच्छी डील साबित हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
सही टायर नहीं तो अधूरी रह जाएगी कार की परफॉर्मेंस, Bridgestone का नया कैंपेन बना चर्चा का विषय
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
Volkswagen Virtus: कीमत और वेरिएंट्स
Volkswagen Virtus की कीमत 10.44 लाख रुपये (बेस मॉडल, MY2025) से शुरू होकर 19 लाख रुपये (टॉप मॉडल, MY2025) तक जाती है। ये कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली की हैं। इस गाड़ी को खरीदने के कई बड़े फायदे हैं—
- बंपर डिस्काउंट – 1.50 लाख रुपये तक की छूट इसे और किफायती बनाती है।
- 5-स्टार NCAP सेफ्टी रेटिंग – यह कार सुरक्षा के लिहाज से बेहतरीन है।
- प्रीमियम लुक और एडवांस फीचर्स – शानदार डिज़ाइन और कटिंग-एज टेक्नोलॉजी से लैस।
- दमदार इंजन और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस – परफॉर्मेंस के मामले में यह कार शानदार है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
EMI और लोन ऑप्शन उपलब्ध
अगर आप इस कार को फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं, तो EMI और लोन की आकर्षक डील्स भी उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर, अगर आप Volkswagen Virtus खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है।
