नई कार खरीदने का शानदार मौका: Honda की गाड़ियों पर 77,000 रुपये तक की भारी छूट, जानिए पूरी डील
इस अप्रैल में अपने पॉपुलर कार मॉडल्स पर भारी छूट का ऑफर दे रही है। ग्राहक Honda Amaze, Honda Elevate और Honda City पर बंपर डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। चलिए जानते हैं किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
Honda में मिल रहा शानदार ऑफर। (सौ. X)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आप एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद खास है। Honda कंपनी इस अप्रैल में अपने पॉपुलर कार मॉडल्स पर भारी छूट का ऑफर दे रही है। ग्राहक Honda Amaze, Honda Elevate और Honda City पर बंपर डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। चलिए जानते हैं किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है।
Honda City पर मिल रही है आकर्षक छूट
Honda की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेडान Honda City पर इस समय ₹63,300 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, इसके हाइब्रिड वर्जन पर ग्राहकों को ₹65,000 तक की छूट का लाभ मिल रहा है। यह कार सीधे तौर पर Skoda Slavia, Hyundai Verna और Volkswagen Virtus को कड़ी टक्कर देती है।
Honda Elevate पर बंपर ऑफर
नई SUV Honda Elevate के अधिकतर वेरिएंट्स पर ₹56,100 तक की छूट दी जा रही है। अगर आप इसके टॉप वेरिएंट का चुनाव करते हैं, तो आपको ₹76,100 तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यह एसयूवी Kia Seltos, Hyundai Creta, Grand Vitara और MG Astor जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है।
सम्बंधित ख़बरें
कार की चाबी को फॉइल में लपेट रहे लोग, वजह जानकर चौंक जाएंगे, मिनटों में चोरी हो सकती है आपकी कार
1 लाख से कम में खरीदें ये दमदार टू-व्हीलर, सालों बाद बेचेंगे तो भी मिलेगा तगड़ा पैसा
नई Honda City 2026 Facelift मचाएगी धूम, लग्जरी फीचर्स और प्रीमियम लुक के साथ होगी लॉन्च
अब नहीं चलेगी पुरानी गाड़ी? सरकार का बड़ा नियम, टेंशन खत्म या बढ़ेगी परेशानी
Honda Amaze पर सबसे बड़ी छूट
Honda की कॉम्पैक्ट सेडान Amaze के सेकंड जेनरेशन एस वेरिएंट पर ₹57,200 तक की छूट मिल रही है। इसके एस CNG वेरिएंट पर छूट की राशि बढ़कर ₹77,200 हो जाती है। हालांकि, नए थर्ड जनरेशन मॉडल पर फिलहाल कोई डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है। यह कार सीधे तौर पर Maruti Suzuki Dzire को चुनौती देती है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अन्य कंपनियों के ऑफर्स भी कम नहीं
सिर्फ Honda ही नहीं, Hyundai भी अपने Exter, Venue, i20 और Grand i10 NIOS जैसे मॉडल्स पर ₹70,000 तक का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, Maruti Suzuki की WagonR, Celerio, Alto K10, Swift, S-Presso और Brezza जैसे मॉडल्स पर ₹65,000 तक की बचत की जा सकती है।
