Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फर्जी निकली दोपहिया वाहनों से टोल वसूलने की खबर, नितिन गडकरी ने खुद बताई सच्चाई

दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स वसूले जाने की खबरें सामने आने के बाद एक लोग सकते में आ गए। विपक्षी भी इसे मुद्दा बनाने में जुट गए। बिहार के पुर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने तो इंकलाब का आह्वान भी कर दिया।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 26, 2025 | 05:51 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: गुरुवार को दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की खबरें वायरल होने लगीं। इन ख़बरों ने करोड़ों भारतीय लोगों के माथे पर शिकन उकेर दी। वह इस चिंता में डूब गए कि अब सरकार उनकी दो पहिया से सफर करने पर भी टोल के जरिए उनकी जेब काटने वाली है। लेकिन इसके पीछे सच्चाई कुछ और ही निकली।

दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स वसूले जाने की खबरें सामने आने के बाद एक लोग सकते में आ गए थे। विपक्षी भी इसे मुद्दा बनाने में जुट गए। बिहार के पुर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने तो इंकलाब का आह्वान भी कर दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “बाइक पर टोल टैक्स लगाने वाली बेईमान बीजेपी सरकार के ख़िलाफ़ जरूरी है पूरा इंक़लाब”

पप्पू यादव ने किया इंकलाब का आह्वान

पप्पू यादव ने पोस्ट में आगे लिखा कि पूरा देश प्रधानमंत्री के घर पर अपना दोपहिया वाहन लेकर पहुंच अग्नि को समर्पित कर दें। आग्रह करे पैदल चलने पर टैक्स न लगाएं। पूरा देश वाहन त्याग पैदल चलेगा।

बाइक पर टोल टैक्स लगाने वाली
बेईमान बीजेपी सरकार के ख़िलाफ़
जरूरी है पूरा इंक़लाब
पूरा देश प्रधानमंत्री के घर पर
अपना दोपहिया वाहन लेकर
पहुंच अग्नि को समर्पित कर दें
आग्रह करे पैदल चलने पर टैक्स न
लगाएं। पूरा देश वाहन त्याग पैदल चलेगा
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) June 26, 2025

नितिन गडकरी ने खुद बताई सच्चाई

जब बाइक पर टोल टैक्स वसूले जाने की ख़बरें तेजी से फैलनें लगी तो केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खुद सामने आकर इन खबरों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि ये खबरें भ्रामक और पूरी तरह से गलत हैं।

नितिन गडकरी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, “कुछ मीडिया संगठन दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने के बारे में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल छूट पूरी तरह से जारी रहेगी। सनसनी पैदा करने के लिए बिना सच्चाई की जांच किए भ्रामक खबरें फैलाना स्वस्थ पत्रकारिता की निशानी नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।”

📢 महत्वपूर्ण कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ… — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 26, 2025

वहीं, एनएचएआई ने भी इन खबरों को लेकर एक्स हैंडल पर बयान जारी किया है। एनएचएआई ने कहा, “मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी खबरें आई हैं कि भारत सरकार दोपहिया वाहनों पर यूजर फीस लगाने की योजना बना रही है। एनएचएआई स्पष्ट करना चाहता है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दोपहिया वाहनों पर टोल शुल्क लगाने की कोई योजना नहीं है।

भारत बनेगा ऊर्जा निर्यातक देश! गडकरी की ‘फ्यूल क्रांति’ से बदलेगा भविष्य

आपको बता दें कि वायरल रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि एनएचएआई 15 जुलाई 2025 से सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर दोपहिया वाहनों से टोल वसूलने की योजना बना रहा है। आपको बता दें कि अभी तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर दोपहिया वाहनों को टोल मुक्त रखा गया है।

Gadkari busts fake claim on bike toll says no fee on two wheelers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2025 | 05:51 PM

Topics:  

  • Automobile
  • Fact Check
  • Latest News
  • Nitin Gadkari
  • Pappu Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

30 साल कांच फैक्ट्री में काम का खौफनाक अंजाम! गुब्बारे की तरह फूला चेहरा, VIDEO देख उड़ जाएंगे होश

2

कल जन्मदिन, आज मौत: मीटिंग में बैठे-बैठे भाजपा विधायक को आया हार्ट अटैक, मंत्री के सामने तोड़ा दम

3

‘भारत विरोधी लॉबी और राहुल गांधी’, उमर खालिद पर अमेरिकी चिट्ठी से भड़की भाजपा, खोले पुराने राज

4

मैं पैसों के लिए काम करती हूं कोई जबरदस्ती…यूट्यूबर शादाब जकाती के आरोपों पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.