खो गया है Driving License? इस तरीके से बनेगा डुप्लीकेट
ड्राइविंग लाइसेंस एक जरूरी दस्तावेज़ में से एक है और आप इसके बिना किसी भी वाहन को ड्राइव नहीं कर सकते। अगर आप ऐसा करते पाए जाते हैं और पुलिस द्वारा आपको पकड़ा जाता है, तो फिर आपको चालान भरना पड़ सकता है। वहीं, अगर आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप ड्राइविंग लाइसेंस रखना भूल गए हों या फिर आपका ड्राइविंग लाइसेंस कहीं गुम हो गया हो, तो आप तुरंत ही अपना डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनाएं ताकि आप मुसीबत से बच सकें।
- Written By: सिमरन सिंह
Driving License (सौ. freepik)
Duplicate Driving License. ड्राइविंग लाइसेंस एक जरूरी दस्तावेज़ में से एक है और आप इसके बिना किसी भी वाहन को ड्राइव नहीं कर सकते। अगर आप ऐसा करते पाए जाते हैं और पुलिस द्वारा आपको पकड़ा जाता है, तो फिर आपको चालान भरना पड़ सकता है। वहीं, अगर आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप ड्राइविंग लाइसेंस रखना भूल गए हों या फिर आपका ड्राइविंग लाइसेंस कहीं गुम हो गया हो, तो आप तुरंत ही अपना डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनाएं ताकि आप मुसीबत से बच सकें। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो ड्राइविंग के दौरान पकड़े जाने पर आपको भारी चालान भरना पड़ सकता है।
डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में लगते हैं ये डॉक्यूमेंट
अगर आप डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं, तो कुछ डाक्यूमेंट्स हैं जो आपके पास होना जरूरी है।
- सबसे पहले आपको फॉर्म 2 के जरिए आवेदन करना है।
- आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस की कोई वैकल्पिक फोटोकॉपी होनी चाहिए, यदि आपके पास उपलब्ध है।
- यूजर चार्ज के साथ डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फीस आपको भरनी होगी।
ये भी पढ़े: छोटा सा Oil Filter आपकी Bike के लिए बनेगा वरदान, सर्विसिंग के समय बदलना जरूरी
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Real TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
डुप्लीकेट लाइसेंस से पहले निपटाएं ये काम
अगर आपका भी ड्राइविंग लाइसेंस गुम हो गया है, तो सबसे पहले आपको कुछ चीजें निपटानी हैं, जिसके बाद आप डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सबसे पहले पुलिस स्टेशन में जाकर आपको गुम हुई ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर एक FIR दर्ज करानी है। FIR दर्ज करवाने के बाद आपकी डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करने के लिए उसकी जरूरत पड़ेगी।
इसके अलावा, अगर आपका कार्ड टूट गया है, तो आपको ओरिजिनल कार्ड संभाल के रखना है, क्योंकि प्रक्रिया के दौरान आपको ओरिजिनल कार्ड दिखाना पड़ सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करने के लिए आपको फीस भरनी पड़ेगी।
ये भी पढ़े: सितंबर महीने में Xiaomi Mix Flip फोन होगा लॉन्च, वैश्विक स्तर पर किया कन्फर्म
कैसे करें अप्लाई
- सबसे पहले आपको https://parivahan.gov.in/parivahan//en पर जाना है।
- ऑनलाइन सर्विसेज में ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सर्विसेज ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना राज्य चुनें।
- डुप्लीकेट ड्राइविंग ऑप्शन दिखेगा, उसे पर क्लिक करें।
- कुछ जरूरी जानकारी भरें और फिर कंटिन्यू पर क्लिक करें।
- पूरा फॉर्म भरने के बाद प्रिंटआउट निकालें और दस्तावेज़ के साथ संलग्न करें।
- इस एप्लीकेशन फॉर्म को आरटीओ में सबमिट करें।
- प्रोसेस पूरा होने के बाद डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस इश्यू हो जाएगा।
- आप चाहें तो ऑनलाइन न करते हुए आरटीओ ऑफिस जाकर भी एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
