भारत में बढ़ी लग्जरी गाड़ियों की मांग, मर्सिडीज और लैंड रोवर की रिकॉर्डतोड़ सेल
इस वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी कार ब्रांड बनी मर्सिडीज-बेंज। कंपनी ने FY2025 में भारत में 18,928 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 4% ज्यादा है।
- Written By: सिमरन सिंह
Car को देखकर करें ये काम। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत में तेजी से बदलती जीवनशैली और बढ़ती आमदनी के चलते लग्जरी गाड़ियों की डिमांड में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। वित्त वर्ष 2024-25 (FY2025) के दौरान इन गाड़ियों की बिक्री में रिकॉर्डतोड़ उछाल आया है। देशभर के ग्राहकों ने इस साल मर्सिडीज, लैंड रोवर, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी हाई-एंड कारों को खूब पसंद किया।
मर्सिडीज-बेंज की जबरदस्त पकड़
इस वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी कार ब्रांड बनी मर्सिडीज-बेंज। कंपनी ने FY2025 में भारत में 18,928 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 4% ज्यादा है। कंपनी का कहना है कि यह अब तक के किसी भी वित्तीय वर्ष की सबसे अधिक बिक्री है।
“E-Class LWB मर्सिडीज की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार रही।”
सम्बंधित ख़बरें
2026 में EV का धमाका, सस्ता से लेकर लग्जरी तक नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां अप्रैल में लॉन्च
अप्रैल में लॉन्च होंगी नई कारें, मिडिल क्लास के लिए कीमत होगी हिट या फ्लॉप
बड़ा झटका या लग्जरी सपना? नई Maybach S-Class हुई लॉन्च, कीमत सुनकर रह जाएगा हैरान
1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी Audi की गाड़ियां, लग्जरी कार खरीदने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर
कंपनी ने यह भी दावा किया कि 1.5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली टॉप-एंड व्हीकल्स की डिमांड में भी भारी इजाफा हुआ है।
जगुआर लैंड रोवर की ऐतिहासिक सेल
Jaguar Land Rover (JLR) ने FY2025 में अब तक की सबसे शानदार बिक्री दर्ज की। कंपनी ने इस वित्त वर्ष में 6,183 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 40% ज्यादा है।
“भारत में JLR के 17 सालों के इतिहास में यह सबसे बड़ी सालाना बिक्री है।”
पिछले दो वर्षों में ब्रांड की रिटेल सेल लगभग दोगुनी हो चुकी है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
BMW, Lexus और Audi भी पीछे नहीं
- लेक्सस इंडिया ने भले ही आधिकारिक आंकड़े नहीं दिए हों, लेकिन कंपनी का दावा है कि FY2025 में उसकी बिक्री 19% तक बढ़ी है।
- BMW ग्रुप ने FY2025 की चौथी तिमाही में 3,914 यूनिट्स की बिक्री की, जिनमें से 3,764 BMW और 150 Mini गाड़ियां थीं।
- Audi India ने FY25 के Q4 में 1,223 यूनिट्स बेचीं, जो कि पिछली तिमाही की तुलना में 17% की वृद्धि दर्शाती है।
