- Hindi News »
- Automobile »
- Delhi Metro Functional After Massive Explosion Near Red Fort Jama Masjid Station Closed
लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका: एक की मौत, कई घायल, जामा मस्जिद स्टेशन बंद
Red Fort Explosion: दिल्ली के लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में अचानक शक्तिशाली विस्फोट हो गया।
- Written By: सिमरन सिंह

Red Fort Metro पर क्या हुआ नुकसान। (सौ. Freepik)
Car Blast Delhi: सोमवार शाम दिल्ली के लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में अचानक शक्तिशाली विस्फोट हो गया। इस धमाके में कई व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हुए। यह इलाका दिल्ली का उच्च-सुरक्षा क्षेत्र माना जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
मेट्रो सेवाएं जारी, जामा मस्जिद स्टेशन बंद
धमाके के बाद लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई कि क्या दिल्ली मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इस पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने स्पष्ट किया कि दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं, केवल सुरक्षा कारणों से जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे लाल क़िला या समीपवर्ती स्टेशनों से अपनी यात्रा जारी रख सकते हैं। मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि “लोगों को सफर में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी, सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।”
दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई
दिल्ली दमकल विभाग के अनुसार, शाम लगभग 6:55 बजे धमाके की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सात दमकल गाड़ियाँ और 15 कैट एम्बुलेंस मौके पर रवाना की गईं। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद कार में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पाँच से छह वाहन पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे।
सम्बंधित ख़बरें
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
ये भी पढ़े: अक्टूबर में इलेक्ट्रिक वाहनों की जबरदस्त बढ़त, पैसेंजर और कमर्शियल सेगमेंट ने तोड़े रिकॉर्ड
जांच में जुटी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां
दिल्ली पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और FSL (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, कार में विस्फोटक पदार्थ होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच जारी है।
लोगों से अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और आस-पास के सभी प्रवेश द्वारों की गहन जांच की जा रही है।
Delhi metro functional after massive explosion near red fort jama masjid station closed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
May 23, 2026 | 02:06 PMभीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
May 23, 2026 | 02:00 PMसंभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
May 23, 2026 | 01:59 PMभोपाल से दिल्ली, मुंबई समेत 4 शहरों की फ्लाइट्स में कटौती, जून-जुलाई में यात्रियों को लगेगा झटका
May 23, 2026 | 01:58 PMQatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
May 23, 2026 | 01:52 PMक्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PMमहाराष्ट्र में मातृ-शिशु मृत्यु पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हर मौत की होगी गहन जांच
May 23, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM














