- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- After Checking 40 Auto Drivers And 60 Cctv Footage The Accused Tightened The Screws
पिंपरी में 40 ऑटो चालक और 60 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
- Written By: प्रभाकर दुबे

पिंपरी: पता पूछने के बहाने से कोचिंग क्लास से घर लौट रही छात्रा के सामने अश्लील हरकत कर उससे छेड़छाड़ करने की चौंकाने वाली वारदात हालिया सामने आयी थी। इस मामले में कोई ठोस सुराग यहां तक कि आरोपी की ऑटो रिक्शा का नंबर (Auto Rickshaw Number) तक स्पष्ट न रहने के बावजूद 40 ऑटो रिक्शा चालक (Auto Driver) और 60 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) खंगालने के बाद पिंपरी-चिंचवड की हिंजवडी पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला और उसे सलाखों के पीछे डाल दिया। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए आरोपी ने अपनी ऑटो का मेकओवर (Makeover) बदल दिया था, लेकिन पुलिस (Police) की पैनी निगाहों से वह बच न सका।
हिंजवडी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डॉ. विवेक मुगलीकर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ऑटो चालक का नाम सचिन देविदास शेंडगे (33) है। उसके खिलाफ एक व्यक्ति ने 22 अप्रैल को हिंजवड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 22 अप्रैल की दोपहर करीब तीन बजे जब वादी की 12 वर्षीय बेटी क्लास से घर जा रही थी तभी एक रिक्शा चालक एलएमडी चौक बावधान आया। पता पूछने के बहाने रिक्शा चालक ने पीड़ित लड़की के पास रिक्शा रोक दिया। इसके बाद उसने अभद्र व्यवहार कर पीड़िता के सामने अश्लील हरकत करने लगा। लड़की डरकर घर आई और अपने माता-पिता को इस तरह की बात बताई।
सम्बंधित ख़बरें
Gwalior News: नवविवाहिता की खुदकुशी के 2 दिन बाद ही पति ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से उलझा मामला
Yavatmal: विहार लॉज में चल रहा था नकली नोटों का कारखाना, तेलंगाना के 4 आरोपी गिरफ्तार
अमरावती में सनसनी: फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला, तीन नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार
साकोली में धारदार हथियार से युवक की हत्या, तालाब किनारे मिला खून से लथपथ शव
हिंजवड़ी पुलिस के दो दस्ते बनाए
इस मामले को यौन अपराधों की रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद अपराध की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने हिंजवड़ी पुलिस के दो दस्ते बनाए। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और एक अस्पष्ट रिक्शा नंबर मिला। उससे पुलिस ने मिलान करने वाले रिक्शा के नंबर का सत्यापन किया। आरोपियों के विवरण की भी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दापोडी स्थित रिक्शा चालक के घर एमएच12/क्यूआर6105 पर जाकर उससे पूछताछ की। आरोपी का विवरण मेल खाता था, लेकिन रिक्शा का विवरण पुलिस से मेल नहीं खाता था। इसके बाद पुलिस को रिक्शे के बारे में और जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि रिक्शा चालक ने हाल ही में मेकओवर किया था। उसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि संबंधित रिक्शा चालक सोमवार को मानकर चौक वाकड आएगा। पुलिस ने जाल बिछाकर सचिन शेंडे को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने कबूल किया अपना अपराध
गहन पूछताछ के दौरान आरोपी सचिन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने यह भी कहा कि रिक्शा का मेकओवर इसलिए बदला गया, ताकि पुलिस उसकी पहचान न कर सके। इस कार्रवाई को पुलिस आयुक्त अंकुश शिंदे, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. संजय शिंदे, उप आयुक्त आनंद भोईटे, सहायक आयुक्त श्रीकांत डिसले के मार्गदर्शन में हिंजवडी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डॉ. विवेक मुगलीकर, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) सुनिल दहिफले, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) सोन्याबापु देशमुख, डिटेक्शन ब्रांच के प्रमुख सहायक पुलिस निरीक्षक सागर काटे, राम गोमारे, सहायक फौजदार महेश वायबसे, बंडु मारणे, पुलिस अंमलदार कुणाल शिंदे, रितेश कोली, अरूण नरले, चंद्रकांत गडदे, श्रीकांत चव्हाण, कारभारी पालवे, ओमप्रकाश कांबले, अमर राणे, दत्ता शिंदे, सुभाष गुरव, महिला पुलिस नाइक नुतन कोंडे के समावेश वाली टीम ने अंजाम दिया।
After checking 40 auto drivers and 60 cctv footage the accused tightened the screws
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
May 23, 2026 | 03:03 PMDGP का बड़ा आदेश: 5 साल से एक ही थाने में टिके पुलिसकर्मियों का होगा ट्रांसफर
May 23, 2026 | 03:00 PMAnupam Kher के म्यूजिकल प्ले ‘जाने पहचाने अंजाने’ ने जीता दर्शकों का दिल, थिएटर में गूंजती रहीं तालियां
May 23, 2026 | 03:00 PMनागपुर के बेसा में दौड़ती कार में लगी भीषण आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला
May 23, 2026 | 02:59 PMमराठवाड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, आयुक्त जी. श्रीकांत ने दिए आपदा प्रबंधन निर्देश
May 23, 2026 | 02:59 PMकैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
May 23, 2026 | 02:59 PMनागपुर में करंट लगने से भालू की मौत: खेत की बिजलीयुक्त तारों की चपेट में आया वन्यजीव, आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 02:49 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














