

Highlight:
दिल्ली में इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने पर सरकार दें रही ₹50,000 की सब्सिडी।
EV Policy 2026 में इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने पर आर्थिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
पात्र इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 100 प्रतिशत छूट भी है।
Electric Auto Subsidy: दिल्ली में नया इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सरकार की ओर से मिलने वाली ₹50,000 की सब्सिडी आपके लिए राहत बन सकती है। बता दें कि दिल्ली EV Policy 2026 के तहत इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने वालों को आर्थिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके अलावा पात्र इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में भी 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान है। लेकिन सब्सिडी की रकम और पात्रता कुछ शर्तों पर निर्भर करती है। इसलिए आवेदन करने से पहले नियम समझना जरूरी है।
दिल्ली सरकार की नीति में बताया गया है कि इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर ऑटो (L5M) खरीदने पर पहले साल ₹50,000 का प्रोत्साहन मिलेगा। दूसरे साल रजिस्ट्रेशन कराने पर यह रकम ₹40,000 और तीसरे साल ₹30,000 होगी।
यह लाभ पुराने CNG ऑटो को बदलकर इलेक्ट्रिक ऑटो लेने या दिल्ली के परमिट के तहत नया इलेक्ट्रिक ऑटो रजिस्टर कराने पर लागू है। इसमें ध्यान रखें कि सब्सिडी हर इलेक्ट्रिक ऑटो पर अपने आप नहीं मिलेगी। वाहन को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी और उसका मॉडल सरकार की मंजूर सूची में होना चाहिए।
सब्सिडी का दावा करने के लिए वाहन की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है। यह प्रक्रिया दिल्ली सरकार के आधिकारिक EV सब्सिडी पोर्टल evsubsidy.delhi.gov.in पर पूरी की जा सकती है।
वहीं आवेदक को पोर्टल पर वाहन की जानकारी और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके मांगी गई प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद आधार नंबर के जरिए OTP आधारित सत्यापन अनिवार्य है। आवेदन के दौरान बैंक खाते की सही जानकारी भी देनी होगी ताकि सब्सिडी सीधे खाते में भेजी जा सके।
आवेदन से पहले वाहन की RC, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी तैयार रखें। आधार प्रमाणीकरण के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आएगा। नवंबर 2026 की सरकारी अधिसूचना में ताया गया है कि व्यक्तिगत आवेदकों के लिए आधार नंबर देना और ऑनलाइन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है। जिनके पास आधार नहीं है उनके लिए नामांकन से जुड़ी वैकल्पिक व्यवस्था भी अधिसूचना में दी गई है।
दिल्ली EV Policy 2026 के तहत 1 जनवरी 2027 से राजधानी में नए L5 श्रेणी के थ्री-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन केवल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए होगा। जिसका सीधा मतलब है कि नया पेट्रोल या CNG थ्री-व्हीलर रजिस्टर कराने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे में इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने वालों के लिए सब्सिडी और टैक्स छूट महत्वपूर्ण हो सकती है।