भारत में लॉन्च हुई सबसे सस्ती 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी, जबरदस्त फीचर्स के साथ
किआ इंडिया ने देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल में पहली किफायती 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी Carens Clavis EV को लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत सभी यूजर्स के लिए कम रखते हुए शानदार फीचर्स दिए गए है।
- Written By: सिमरन सिंह
कार जो कम कीमत में देगी ज्यादा फायदा। (सौ.Kia)
किआ इंडिया ने देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट को और मजबूत करते हुए अपनी पहली किफायती 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी Carens Clavis EV को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹17.99 लाख रखी गई है, जो टॉप वैरिएंट में ₹24.49 लाख तक जाती है। यह कार हाल ही में आए फेसलिफ्टेड कैरेंस का इलेक्ट्रिक अवतार है।
डिजाइन में हुआ स्मार्ट बदलाव
किआ कैरेंस क्लैविस ईवी का डिज़ाइन इसके पेट्रोल-डीजल वर्ज़न से काफी हद तक मिलता-जुलता है। लेकिन इसमें इलेक्ट्रिक टच देने के लिए कुछ अहम बदलाव किए गए हैं:
- बंद ग्रिल और नया चार्जिंग पोर्ट
- फुल-फ्रंट LED DRL बार
- नए 17-इंच एयरो अलॉय व्हील्स
- 200 मिमी की ग्राउंड क्लियरेंस (ICE वर्जन से 5 मिमी ज्यादा)
- अंडरबॉडी कवर से बेहतर एयरोडायनामिक्स
फीचर्स में जबरदस्त टेक और कम्फर्ट
किआ ने इस कार को न सिर्फ इलेक्ट्रिक बनाया है बल्कि इसे फीचर्स का पावरहाउस भी बनाया है:
सम्बंधित ख़बरें
EV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
BYD का फेस्टिव धमाका, इलेक्ट्रिक कारों पर मिलेगा चार्जिंग कूपन, 2 लाख KM वारंटी और फ्री मेंटेनेंस
Tesla Model Y में AI का बड़ा धमाका, अब कार करेगी हिंदी में बात, Grok Assistant के साथ स्मार्ट ड्राइविंग अनुभव
BMW 7 Series की प्री-बुकिंग शुरू, लॉन्च से पहले ही मची हलचल, पहली बार ICE और Electric मिलेंगे दोनों विकल्पो
- 26.6-इंच का पैनोरमिक डिस्प्ले (डिजिटल कंसोल + इंफोटेनमेंट)
- 90+ कनेक्टेड कार फीचर्स
- ADAS Level-2, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- पैनोरमिक सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग
- वन-टच टम्बल सेकंड रो सीट्स
- इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, एयर प्यूरीफायर
बैटरी और परफॉर्मेंस: दमदार रेंज, फास्ट चार्जिंग
| बैटरी पैक | रेंज | 0–100 किमी/घंटा | चार्जिंग सपोर्ट |
|---|---|---|---|
| 51.4 kWh | 490 किमी | 8.4 सेकंड | 7.4/11 kW AC, DC फास्ट चार्जर |
| 42 kWh | 404 किमी | – | – |
कार में 169 bhp पावर और 255 Nm टॉर्क वाला सिंगल मोटर सेटअप है। किआ का दावा है कि यह एमपीवी 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 8.4 सेकंड में पकड़ लेती है।
ये भी पढ़े: Tesla Model Y भारत में लॉन्च: 622 KM की रेंज, शानदार फीचर्स और दमदार मुकाबला
चार्जिंग नेटवर्क और वारंटी
किआ देशभर में 100+ डीलरशिप्स पर फास्ट चार्जिंग फैसिलिटी दे रही है और 11,000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क तैयार कर रही है। साथ ही कंपनी इस ईवी पर 8 साल या 1.6 लाख किमी की वारंटी दे रही है।
