ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़ सकता है महंगा, कैसे हुए हैं बदलाव
अक्सर गाड़ी के सभी कागज पूरे नहीं होते और पुलिस चेकिंग के दौरान रोके जाने पर चालान कट जाता है। मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 146/196 के तहत यदि आपके पास वैध इंश्योरेंस नहीं है
- Written By: सिमरन सिंह
Traffic नियम जो आपको मंहगे पड़ सकते है। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: ट्रैफिक नियमों को हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है, लेकिन अगर आप इनका पालन नहीं करेंगे तो जुर्माने के लिए तैयार रहना होगा। चाहे आप कार, बाइक या स्कूटी चला रहे हों, चार प्रमुख दस्तावेज हमेशा अपने पास रखना अनिवार्य है –
- ड्राइविंग लाइसेंस
- वाहन की आरसी
- पॉल्यूशन सर्टिफिकेट
- वाहन बीमा (Vehicle Insurance)
इंश्योरेंस डॉक्यूमेंट न होने पर कितना जुर्माना?
अक्सर गाड़ी के सभी कागज पूरे नहीं होते और पुलिस चेकिंग के दौरान रोके जाने पर चालान कट जाता है। मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 146/196 के तहत यदि आपके पास वैध इंश्योरेंस नहीं है तो पहली बार पर ₹2000 का चालान कट सकता है। यदि आप दोबारा यही गलती करते हैं तो जुर्माने की राशि दोगुनी यानी ₹4000 हो जाती है।
बीमा होने के बावजूद क्यों कट सकता है चालान?
यह सुनने में अजीब लगता है, लेकिन बीमा होने के बावजूद चालान कट सकता है। ऐसा तब होता है जब आपका इंश्योरेंस पॉलिसी एक्सपायर हो चुकी होती है। बिना वैध बीमा के वाहन चलाना नियमों का उल्लंघन है और पुलिस चेकिंग के दौरान आपका चालान कट सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
New Traffic Rules 2026: 45 दिन में भरना होगा ई-चालान, वरना बढ़ेगी परेशानी
Traffic Jam की टेंशन खत्म: रोज की ड्राइविंग होगी आसान, बस अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
हर साल इंश्योरेंस रिन्यू का झंझट खत्म, मिडिल क्लास के लिए सस्ता और स्मार्ट कार कवर
बीमा कंपनियों के खिलाफ शिकायतों में भारी उछाल, LIC और स्टार हेल्थ सबसे आगे, सरकारी रिपोर्ट
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
चालान से बचने के उपाय
- अपने वाहन के बीमा को समय पर रिन्यू करवाएं।
- सभी जरूरी दस्तावेज हमेशा वाहन में रखें।
- इंश्योरेंस पॉलिसी की वैधता की जांच करते रहें।
