इस स्मार्ट तरीके से चुटकी में Spy Camera का चलेगा पता, पब्लिक वॉशरूम में रखे ध्यान

स्पाई कैमरा की डिमांड बढ़ती जा रही है और इस कैमरा का गलत तरीके से भी इस्तेमाल किया जाता है। जिससे लोगों की कई तरह के प्राइवेट वीडियो और शर्मसार करने वाले वीडियो वायरल हो जाते हैं। ऐसे में कुछ छोटी डिटेल्स है जिनका ध्यान रख के आप एक बड़े खतरे से बच सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इसका पता लगा सकते है।
Spy Camera (सौ. Freepik)
Spy Camera (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

Spy Camera. मार्केट में हमेशा से ही स्पाई कैमरा की काफी डिमांड रही है, लेकिन इस कैमरा का गलत तरीके से भी इस्तेमाल किया जाता है। जिससे लोगों की कई तरह के प्राइवेट वीडियो और शर्मसार करने वाले वीडियो वायरल हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी पब्लिक वॉशरूम का इस्तेमाल करते हैं, तो इन बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए। खास करके गर्ल्स वॉशरूम में स्पाई कैमरा के होने के चांसेस ज्यादा होते हैं। ऐसे में कुछ छोटी डिटेल्स है जिनका ध्यान रख के आप एक बड़े खतरे से बच सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से वॉशरूम, चेंजिंग रूम या फिर घर के आसपास स्पाई कैमरा का पता लगा सकते हैं।

इन जगहों पर छुपा हो सकता है कैमरा

यदि आप किसी भी नई जगह पर जाते हैं तो उसे जगह को अच्छी तरीके से स्कैन करना आपके लिए जरूरी है। होटल रूम में कई बार बल्ब के पास, एसी के पास या फिर किसी भी चीज में स्पाई कैमरा छुपा हुआ हो सकता है। ऐसे में आपको अच्छी तरह चेक करने के बाद ही कंफर्टेबल होना चाहिए।

इस तरह लगाए पता

  1. अगर आप भी स्पाई कैमरा का पता लगाना चाहते हैं, तो अपने कमरे की सभी लाइट्स को ऑफ करें और अपने स्मार्टफोन की फ्लैश को ऑन करके सर्च करते रहे। ऐसे हिडन कैमरा आसपास जल्द ही मिल जाते हैं। बता दे कि इन कैमरा में ग्रीन या फिर रेड लाइट रिफ्लेक्टर करती है जो की फ्लैशलाइट पड़ने पर आसानी से देखी जा सकती है।
  2. इसके अलावा ऐसे स्पाई कैमरा को आप वाई-फाई की मदद से भी देख सकते हैं। जो वाई-फाई में कनेक्ट होते हैं। जिन्हें आप वाई-फाई ऑन करने के बाद ढूंढ सकते हैं, हालांकि कई स्पाई कैमरा को लोकल स्टोरेज के साथ रखा जाता है। जो वाई-फाई से कनेक्ट नहीं होते।
  3. इसके अलावा आपको प्ले स्टोर पर कई सारे ऐप्स भी मिल जाएंगे जो स्पाई कैमरा को ढूंढने में मदद करते हैं। इन्हें आप प्ले स्टोर से आराम से डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं। जो हिडन कैमरा को आसानी से ढूंढ देंगे।
  4. अगर आपके कमरे में स्पाई कैमरा है तो हो सकता है कि आपके स्मार्टफोन में कॉल के दौरान कनेक्टिविटी खराब आ सके। जिस बात पर आपको ध्यान देना है इसका मतलब होता है कि आपका कमरे में कैमरा छुपा हुआ है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com