बारिश में बाइक के पेट्रोल टैंक में पानी घुसने से हैं परेशान? जानें असरदार उपाय
Bike Care Tips: बरसात के मौसम में मोटरसाइकिल में ज्यादा परेशानी पेट्रोल टैंक में पानी घुसने से होती है। इससे न केवल बाइक स्टार्ट होने में दिक्कत आती है, बल्कि इंजन की परफॉर्मेंस भी खराब होने लगती है।
- Written By: सिमरन सिंह
बाइक के साथ इस परेशानी को न होने दे। (सौ. Freepik)
Water in Fuel Tank: बरसात के मौसम में मोटरसाइकिल चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी पेट्रोल टैंक में पानी घुसने से होती है। इससे न केवल बाइक स्टार्ट होने में दिक्कत आती है, बल्कि इंजन की परफॉर्मेंस भी प्रभावित होती है। अगर आपकी बाइक भी इसी समस्या से जूझ रही है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं। यहां हम आपको कुछ ऐसे प्रैक्टिकल उपाय बता रहे हैं, जिनसे आप इस परेशानी से बच सकते हैं।
कैसे घुसता है पानी पेट्रोल टैंक में?
अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि जब पेट्रोल टैंक लॉक होता है, तो उसमें पानी कैसे घुस जाता है? असल में, बारिश या बाइक धोते समय टैंक के लॉक और उसके आसपास के हिस्सों से रिसकर पानी अंदर चला जाता है। यही नहीं, कई बार पेट्रोल टैंक में दिया गया छोटा ड्रेनेज होल बंद हो जाता है, जिससे पानी बाहर निकल नहीं पाता और टैंक में जमा हो जाता है।
इन संकेतों से पहचानें परेशानी
- बाइक स्टार्ट नहीं होना
- स्टार्ट होकर भी झटके मारना या बंद हो जाना
- इंजन की आवाज में बदलाव
- बाइक की माइलेज पर असर
बचाव के लिए करें ये उपाय
1. ड्रेनेज होल की नियमित सफाई करें
पेट्रोल टैंक के लॉक के पास जो छोटा छेद होता है, उसे साफ रखें। यह छेद बारिश का पानी बाहर निकालने में मदद करता है। अगर यह बंद हो गया, तो पानी टैंक में जमा हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
पेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
2. प्लास्टिक कवर का इस्तेमाल करें
अगर आपकी बाइक बारिश में अक्सर बाहर खड़ी रहती है, तो पेट्रोल टैंक के लॉक पर प्लास्टिक की शीट या कवर रखें। इससे पानी अंदर जाने का रास्ता नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़े: Suzuki e-Access: जुलाई 2025 में दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर होगी लॉन्च
3. बाइक वॉश के बाद सावधानी
बाइक धोने के बाद पेट्रोल टैंक के लॉक के आसपास सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोछें। साथ ही देखें कि पानी टैंक के पास न रुके।
ध्यान दें
छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप अपनी बाइक को बारिश के पानी से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। इससे आपकी बाइक न सिर्फ लंबे समय तक सही चलेगी, बल्कि इंजन की परफॉर्मेंस भी बनी रहेगी।
