Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

8 लाख की रेंज में बेस्ट सेडान? Honda Amaze दे रही है तगड़ा मुकाबला Dzire और Aura को

Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura और Tata Tigor जैसी लोकप्रिय सेडान कारों को टक्कर देने के लिए Honda ने Amaze को भारतीय बाजार में उतारा था। लॉन्च के बाद से ही यह कार लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Apr 17, 2025 | 01:24 PM

Honda Amaze में है खास फीचर्स। (सौ. Honda)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो बेहतरीन फीचर्स, जबरदस्त माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आए, तो Honda Amaze आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura और Tata Tigor जैसी लोकप्रिय सेडान कारों को टक्कर देने के लिए Honda ने Amaze को भारतीय बाजार में उतारा था। लॉन्च के बाद से ही यह कार लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है।

शक्तिशाली इंजन और परफॉर्मेंस

Honda Amaze में कंपनी ने 1.2 लीटर का नेचुरली एसपिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है, जो 1199cc का है। यह इंजन 89 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार को 5-स्पीड मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। यह फिलहाल डीजल वेरिएंट में नहीं आती।

माइलेज कितना देती है Honda Amaze?

Honda की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, Amaze पेट्रोल वेरिएंट एक लीटर में 19.46 किलोमीटर तक का माइलेज दे सकती है। हालांकि, यह माइलेज ड्राइविंग स्टाइल, ट्रैफिक कंडीशन और कार की मेंटेनेंस पर भी निर्भर करता है।

सम्बंधित ख़बरें

कम बजट में लंबी रेंज वाली SUV, ₹9.69 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Punch EV Facelift, अब 468KM तक चलेगी

नाबालिग ने चलाई कार तो माता-पिता जाएंगे जेल? जानिए 3 साल की सजा, 25,000 जुर्माना और RC रद्द का पूरा सच

7 सीटर लग्ज़री SUV का इंतज़ार खत्म, ₹46.99 लाख में लॉन्च हुई Volkswagen Tayron R-Line, जानिए क्या है खास

इंडिया में जल्द बदलने वाला है ड्राइविंग का स्टाइल! बिना क्लच वाली गाड़ियों का होगा बोलबाला, जानें इसके फायदे

सेफ्टी के मामले में भी दमदार

Honda Amaze को 28 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स के साथ तैयार किया गया है। इसमें Honda Sensing ADAS, 6 एयरबैग्स, व्हीकल स्टैबिलिटी असिस्ट, 3-प्वाइंट ELR सीट बेल्ट्स जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं, जो कार को और भी सुरक्षित बनाते हैं।

ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कीमत और वैरिएंट्स

Amaze का शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस ₹8,09,900 से शुरू होता है, जो इसके बेस वेरिएंट की कीमत है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट खरीदने के लिए ₹11,19,900 (एक्स-शोरूम) तक खर्च करना पड़ सकता है। कार में 416 लीटर का बूट स्पेस भी दिया गया है, जो इसे लंबी यात्राओं के लिए परफेक्ट बनाता है।

Best sedan in the range of 8 lakhs honda amaze is giving tough competition to dzire and aura

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2025 | 01:24 PM

Topics:  

  • Automobile
  • Honda
  • Honda Cars

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.