Benelli TRK 502 और TRK 502X भारत में नए अवतार में लॉन्च, कीमत बढ़ी लेकिन फीचर्स दमदार
एडवेंचर बाइक्स — TRK 502 और TRK 502X — को अपडेटेड फीचर्स और नए लुक्स के साथ पेश किया है। लॉन्ग राइड्स और ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए ये बाइक्स अब पहले से कहीं ज्यादा टेक्नोलॉजिकल और राइडर-फ्रेंडली बन चुकी हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Benelli TRK 502 में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Benelli)
नवभारत ऑटो डेस्क: भारत के टू-व्हीलर बाजार में एक बार फिर हलचल मचाते हुए Benelli ने अपनी दो दमदार एडवेंचर बाइक्स — TRK 502 और TRK 502X — को अपडेटेड फीचर्स और नए लुक्स के साथ पेश किया है। लॉन्ग राइड्स और ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए ये बाइक्स अब पहले से कहीं ज्यादा टेक्नोलॉजिकल और राइडर-फ्रेंडली बन चुकी हैं।
कीमत में इजाफा, लेकिन फीचर्स से भरपूर
नई TRK 502 की एक्स-शोरूम कीमत अब ₹6.20 लाख है, जबकि TRK 502X ₹6.70 लाख में उपलब्ध है। खास बात यह है कि TRK 502X अब नए येलो कलर ऑप्शन में भी मिलेगी, जिसकी कीमत ₹6.85 लाख रखी गई है। हालांकि कीमतों में करीब ₹35,000 का इजाफा हुआ है, लेकिन इसमें जो नए फीचर्स जोड़े गए हैं, वे इसे पूरी तरह वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं।
नए फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास
2025 वर्जन की इन बाइक्स में अब मिलती हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज
80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?
Honda की इस SUV पर पैसों की बारिश, 2.15 लाख तक की छूट, Amaze पर भी मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स
- हीटेड सीट्स और हैंडल ग्रिप्स – सर्दियों में आरामदायक राइडिंग के लिए
- 5-इंच फुल-कलर TFT डिस्प्ले – ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ
- TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) – सुरक्षा और रियल टाइम अलर्ट्स के लिए
- नई स्विंगआर्म डिजाइन – बेहतर स्टेबिलिटी और स्मूद राइड के लिए
इंजन और परफॉर्मेंस
इन दोनों बाइक्स में 500cc पैरलल-ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 46.9 bhp की पावर और 46Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और बड़ा 20 लीटर का फ्यूल टैंक इन्हें लॉन्ग राइड्स के लिए परफेक्ट बनाता है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
- TRK 502 में 17-17 इंच के अलॉय व्हील्स
- TRK 502X में 19-17 इंच के ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स
- दोनों में डुअल डिस्क फ्रंट ब्रेक, सिंगल रियर डिस्क और डुअल चैनल ABS
- फ्रंट अपसाइड-डाउन फोर्क्स, रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन
नया स्टाइल, नया कलर
TRK 502X का नया येलो शेड इसे और आकर्षक बनाता है, जो इसे रोड पर और भी यूनिक अपील देता है।
