Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर 20 दिसंबर 2024 को होगा लॉन्च, नया मॉडल में क्या होगा खास
पहली बार यह स्कूटर 14 जनवरी 2020 को भारत में पेश किया गया था। भारतीय बाजार में Chetak की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इसके 3,00,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचे जा चुके हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Bajaj Chetak नई तरह से लॉन्च हुआ है। (सौ. Bajaj)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: Bajaj Auto अपने लोकप्रिय Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया मॉडल 20 दिसंबर 2024 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। पहली बार यह स्कूटर 14 जनवरी 2020 को भारत में पेश किया गया था। भारतीय बाजार में Chetak की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इसके 3,00,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचे जा चुके हैं।
बाजार में कौन हैं प्रतियोगी?
Bajaj Chetak का मुकाबला TVS iQube, Ola S1 और Ather Rizta जैसे अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों से है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए Chetak मॉडल में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे, जिनमें एक नया चेसिस और बैटरी पैक का फर्श के नीचे बेहतर प्लेसमेंट शामिल है। इसके अलावा, नए मॉडल में बड़ा बूट स्पेस भी मिलेगा।
बैटरी और रेंज में होगा सुधार
वर्तमान में Bajaj Chetak में दो बैटरी पैक विकल्प उपलब्ध हैं – 2.88kWh और 3.2kWh। इनकी मदद से यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 123 से 137 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। नए मॉडल में बड़े बैटरी पैक के आने की संभावना है, जिससे रेंज और बढ़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Height Growth Foods: बच्चों की हाइट कैसे बढ़ेगी? डाइट में शामिल कर दें ये चीजें, फिर देखिए कमाल
भतीजे के चक्कर में छिनी भुजबल की राज्यसभा सीट? सुप्रिया सुले की सहानुभूति के बाद अब घर वापसी की अटकलें तेज
होम-ऑटो लोन लेने वालों को बड़ा झटका! देश के 62% लोगों पर गिरेगी गाज, RBI बदलने जा रहा है यह नियम
INDIA गठबंधन की बैठक पर BJP ने बोला हमला, कहा- स्टेडियम से कमरों तक सिमट गया है अलायंस, TMC को लेकर कही ये बात
कीमत और उपलब्धता
फिलहाल, Bajaj Chetak की कीमत ₹95,998 से ₹1,28,744 (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) के बीच है। नए मॉडल की कीमत में मामूली वृद्धि हो सकती है।
क्या बनाता है इसे खास?
Bajaj Chetak न केवल अपनी स्टाइलिश डिजाइन बल्कि दमदार परफॉर्मेंस और ब्रांड की विश्वसनीयता के लिए भी जाना जाता है। नए फीचर्स और बैटरी अपग्रेड के साथ यह स्कूटर बाजार में फिर से हलचल मचाने को तैयार है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
