

Cars under ₹5 lakh: इस साल आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे है और चाहते हैं कि कार की कीमत भी कम हो और माइलेज में भी शानदार हो तो आपके लिए अच्छे ऑप्सन हम लेकर आए है। बता दें कि भारत के बाजार में Maruti Suzuki की कई ऐसी कारें मौजूद हैं जिनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपये से कम है। इसमें खास बात यह है कि इनमें से कुछ मॉडल पेट्रोल पर 26kmpl से ज्यादा और CNG पर 34km/kg तक का दावा किया गया माइलेज देते हैं। जो कि रोजाना ऑफिस जाने वाले या कम बजट में पहली कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए काफी किफायती ऑप्सन है।
इस लिस्ट में Maruti Suzuki S-Presso की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 3.49 लाख रुपये है। जिसमें आपको ऊंचा डिजाइन, बेहतर केबिन स्पेस और AMT व CNG का विकल्प लोगों को काफी पसंद आता है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि इसका CNG वेरिएंट 32.73km/kg तक का माइलेज देता है।
वहीं Maruti Suzuki Alto K10 भी बजट खरीदारों की पसंदीदा कार बनी हुई है। जिसकी शुरुआती कीमत 3.69 लाख रुपये है और इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं। वहीं Alto K10 का CNG मॉडल 33.40km/kg तक का दावा किया गया माइलेज देता है। जिससे यह सुरक्षा और बचत दोनों के लिहाज से मजबूत विकल्प बनती है।
अगर आप उन लोगों में से है जिनकी पहली प्राथमिकता कम ईंधन खर्च है तो Maruti Suzuki Celerio सबसे आगे रहने वाली कार है। जिसकी शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये है और AMT वेरिएंट 26.68kmpl तक का दावा किया गया पेट्रोल माइलेज देता है। इसके साथ ही CNG मॉडल 34.43km/kg तक की माइलेज के साथ इस सूची में सबसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है। जो कि शहर की भीड़भाड़ में इसका कॉम्पैक्ट साइज भी ड्राइविंग को आसान बनाता है।
अगर आप ज्यादा केबिन स्पेस और फैमिली कार चाहिए है तो Maruti Suzuki Wagon R बेहतर विकल्प हो सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.98 लाख रुपये है। इसमें 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है जबकि CNG वेरिएंट 34.05km/kg तक का दावा किया गया माइलेज देता है।
इस लिस्ट को देख कर यह साफ पता चलता है कि बजट 5 लाख रुपये के आसपास है तो S-Presso, Alto K10, Celerio और Wagon R अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। खरीदने से पहले अपने दैनिक इस्तेमाल, परिवार के आकार और ईंधन की जरूरत को ध्यान में रखकर ही अपने पसंद की कार ले सकते है।