Honda (Source. Honda) 
ऑटोमोबाइल

अब सस्ती SUV का सपना होगा पूरा, Honda ला रही 10 नई गाड़ियां

Honda Cars India ने ऐलान किया है कि कंपनी 2030 तक कुल 10 नए मॉडल लॉन्च करेगी। खास बात यह है कि इनमें से 7 नई SUV होंगी, जो सीधे तौर पर कई कंपनियों को टक्कर देने वाला है।

सिमरन सिंह

Honda Upcoming Cars India: भारतीय ऑटो बाजार में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। Honda Cars India ने ऐलान किया है कि कंपनी 2030 तक कुल 10 नए मॉडल लॉन्च करेगी। खास बात यह है कि इनमें से 7 नई SUV होंगी, जो सीधे तौर पर Maruti Suzuki, Tata Motors, Mahindra और Hyundai जैसी कंपनियों को टक्कर देंगी।

कंपनी का फोकस इस बार मिडिल क्लास ग्राहकों पर है, जो कम बजट में बेहतर फीचर्स और दमदार गाड़ी चाहते हैं। आने वाली गाड़ियों में ग्लोबल और लोकल दोनों तरह के मॉडल शामिल होंगे, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

2026 में लॉन्च होंगी दो बड़ी कारें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honda 2026 में दो नए मॉडल लॉन्च कर सकती है Honda City Facelift और Honda ZR-V SUV। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टेस्टिंग और लीक से संकेत मिल रहे हैं कि लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है।

नई Honda City Facelift: क्या बदलेगा?

नई Honda City Facelift में बड़े बदलाव की बजाय छोटे-छोटे अपडेट देखने को मिल सकते हैं।

  • नया टेललैंप डिजाइन
  • अपडेटेड रियर बंपर
  • नए अलॉय व्हील्स

इंटीरियर में भी कुछ नए फीचर्स जुड़ सकते हैं, जैसे:

  • अपडेटेड टचस्क्रीन
  • वेंटिलेटेड सीट्स
  • 360-डिग्री कैमरा

इंजन की बात करें तो इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। पहले की तरह 1.5 लीटर पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन विकल्प मिलते रहेंगे।

Honda ZR-V: प्रीमियम SUV सेगमेंट में एंट्री

Honda ZR-V को भारत में CBU (Completely Built Unit) के रूप में लाया जाएगा। इसकी कीमत लगभग 50 लाख से 60 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस SUV में मिलेगा:

  • 2.0 लीटर हाइब्रिड इंजन
  • 180 हॉर्सपावर की ताकत
  • e-CVT गियरबॉक्स

फीचर्स की बात करें तो यह SUV टेक्नोलॉजी से भरपूर होगी:

  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
  • 360-डिग्री कैमरा
  • ADAS सेफ्टी सिस्टम
  • डिजिटल डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग

मिडिल क्लास के लिए क्या है खास?

Honda का यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत भरा है जो कम बजट में बेहतर SUV चाहते हैं। कंपनी नए मॉडल्स में अलग-अलग इंजन और फीचर्स देकर हर बजट को कवर करने की कोशिश कर रही है।

क्या बदल जाएगा ऑटो मार्केट?

अगर Honda अपनी रणनीति में सफल रहती है, तो भारतीय ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खासकर SUV सेगमेंट में मुकाबला और भी कड़ा हो जाएगा, जिससे ग्राहकों को ज्यादा फायदे मिलेंगे।

ध्यान दें

Honda की यह नई रणनीति साफ संकेत देती है कि आने वाले सालों में ग्राहकों को ज्यादा विकल्प, बेहतर फीचर्स और किफायती गाड़ियां मिलने वाली हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये नई लॉन्च मार्केट में कितना धमाल मचाती हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान