कम बजट में भी 5 स्टार सेफ्टी, परिवार की सुरक्षा के लिए ये 4 कारें बन सकती हैं समझदारी भरा फैसला
5 Star Safety: कार हर हाल में मजबूत और सुरक्षित रहे, तो अब बाजार में ऐसे विकल्प मौजूद हैं जिन पर आंख बंद कर भरोसा किया जा सकता है। हालिया BNCAP क्रैश टेस्ट में कई कारों ने 5 स्टार रेटिंग हासिल की है।
- Written By: सिमरन सिंह
BNCAP Test BNCAP Test (Source. Freepik)
BNCAP Crash Test: अगर आप रोज़ परिवार के साथ सफर करते हैं और चाहते हैं कि आपकी कार हर हाल में मजबूत और सुरक्षित रहे, तो अब बाजार में ऐसे विकल्प मौजूद हैं जिन पर आंख बंद कर भरोसा किया जा सकता है। हालिया BNCAP क्रैश टेस्ट में कई कारों ने 5 स्टार रेटिंग हासिल की है। आइए जानते हैं ऐसी 4 दमदार कारों के बारे में, जो सेफ्टी के मामले में अव्वल साबित हुई हैं।
1. Mahindra XEV 9e: सेफ्टी में नंबर वन
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e ने हालिया BNCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। खास बात यह है कि बच्चों की सुरक्षा में इस कार ने 49 में से 45 अंक हासिल किए हैं। अगर आप परिवार के लिए प्रीमियम और सुरक्षित इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं, तो यह बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसकी (एक्स-शोरूम) कीमत 24.90 लाख रुपये है।
2. Mahindra BE 6: एडवांस फीचर्स के साथ मजबूत सुरक्षा
महिंद्रा BE 6 ने भी BNCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल कर अपनी मजबूती साबित की है। कंपनी ने इसमें 7 एयरबैग्स और लेवल 2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इन फीचर्स की वजह से ड्राइवर और पैसेंजर्स दोनों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। इसकी (एक्स-शोरूम) कीमत 21.90 लाख रुपये है।
सम्बंधित ख़बरें
Tiago EV या Comet EV? 7 लाख के बजट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट, खरीदने से पहले जान लें पूरा फर्क
इंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
Maruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
3. Tata Punch EV: कम बजट में ज्यादा सुरक्षा
अगर आपका बजट सीमित है, तो टाटा पंच EV एक शानदार विकल्प बन सकता है। इस कार ने भी BNCAP टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल की है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स और हिल क्लाइंब असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे सेफ्टी के मामले में मजबूत बनाते हैं। इसकी (एक्स-शोरूम) कीमत 9.69 लाख रुपये है, जो इसे मिडिल क्लास परिवारों के लिए किफायती बनाती है।
ये भी पढ़े: अब रेलवे होगी और सुरक्षित? आम परिवारों के लिए बड़ा फैसला, Rail Tech Portal और e-RCT से क्या बदलेगा?
4. Skoda Kylaq: सस्ती कीमत में 5 स्टार भरोसा
स्कोडा कायलाक ने भी BNCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल की है। इसमें EBD, ABS और कर्टेन एयरबैग्स जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। चाइल्ड सेफ्टी में भी इस कार को 5 स्टार मिले हैं। इसकी (एक्स-शोरूम) कीमत 7.59 लाख रुपये है, जो इसे बजट सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाती है।
क्यों जरूरी है 5 स्टार सेफ्टी?
5 स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग का मतलब है कि दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों को अधिकतम सुरक्षा मिलेगी। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ माइलेज या डिजाइन नहीं, बल्कि सेफ्टी रेटिंग को भी प्राथमिकता दें।
