डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव
डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव पूर्व पुलिस महानिदेशक (IPS) | अधिवक्ता | लेखक एवं चिंतक
डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के 1986 बैच के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी, अधिवक्ता, लेखक एवं बहुविषयी चिंतक हैं। तीन दशकों से अधिक की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति के सराहनीय एवं विशिष्ट सेवा पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से वनस्पति विज्ञान में एम.एससी. तथा वन पारिस्थितिकी में पीएच.डी. के अतिरिक्त उन्होंने एम.सी.ए., ज्योतिष में एम.ए. एवं एल.एल.बी. की उपाधियाँ प्राप्त की हैं।
वर्तमान में विधि व्यवसाय एवं कॉर्पोरेट परामर्श में सक्रिय डॉ. श्रीवास्तव Shackle the Storm तथा Innocence at Risk पुस्तकों के लेखक हैं। भारतीय ज्ञान परंपरा, विज्ञान, विधि और समकालीन सामाजिक विषयों में उनकी गहरी रुचि है।