Grah Gochar: 30 अगस्त से 5 सितंबर तक ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत, जानें करियर और बाजार का हाल

Weekly Transit: 30 अगस्त से 5 सितंबर 2026 का सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहेगा। शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे, कई ग्रहों की स्थिति बदलेगी और जन्माष्टमी समेत कई पर्व मनाए जाएंगे।
Weekly Transit 30 August to 05 September
ग्रह गोचर 30 अगस्त से 05 सितंबर 2026(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Weekly Transit 30 August to 05 September: 30 अगस्त से 05 सितम्बर 2026 तक का यह हफ्ता धार्मिक, मौसम और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद पावन और महत्वपूर्ण रहने वाला है।

इस सप्ताह सूर्य और बुध सिंह राशि में, मंगल मिथुन में, गुरु कर्क में, वक्री शनि मीन में, राहु कुंभ में, केतु सिंह में और चंद्रमा मीन, मेष, वृषभ व मिथुन राशि में संचरण करेंगे। वहीं शुक्र कन्या राशि में रहेंगे और 1 सितम्बर को देर रात 4:55 बजे से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

इस सप्ताह जन्मे बच्चों का स्वभाव और गुण

इस हफ्ते जन्म लेने वाले बच्चों पर ग्रहों की विशेष कृपा देखने को मिलेगी। ये बच्चे स्वभाव से बेहद समझदार, ऊर्जावान और अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी के इस पावन सप्ताह में जन्मे बच्चों में धार्मिक आस्था और नैतिक मूल्य कूट-कूटकर भरे होंगे। अपनी कुशाग्र बुद्धि के बल पर ये बच्चे समाज में अपनों का नाम रोशन करेंगे।

कैसा रहेगा करियर, पढ़ाई और आने वाला साल?

इन बच्चों की शिक्षा और करियर का ग्राफ बहुत ही शानदार रहेगा। ये बच्चे मैनेजमेंट, कला, बिजनेस, बैंकिंग और तकनीकी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाएंगे। इनकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत मजबूत होगी, जिससे ये अपने स्वतंत्र व्यवसाय या नौकरी में ऊंचे पदों तक पहुंचेंगे। आने वाले वर्षों में ये बच्चे अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे और आर्थिक रूप से बेहद समृद्ध रहेंगे।

बाजार का हाल और मौसम का बदलाव

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 2 सितम्बर को पुनर्वसु नक्षत्र में मंगल और तुला राशि में शुक्र के प्रभाव से बाजार में बड़ा बदलाव दिखेगा। इससे सोना, गुड़ और खांड के भाव में सामान्य तेजी रहेगी, चांदी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जबकि रूई में पहले तेजी और बाद में मंदी आएगी। मौसम की बात करें तो भारत के उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में बादल छाएंगे, हिमालय और कश्मीर में हिमपात होगा और उत्तरी भारत में शीत ऋतु का आगाज हो जाएगा।

सप्ताह के प्रमुख व्रत, पर्व और त्योहार

31 अगस्त (सोमवार): बहुला चतुर्थी, कज्जली तीज, सतवा तीज और गणेश चतुर्थी व्रत।

1 सितम्बर (मंगलवार): गोगा पंचमी और भाई भिन्ना का पर्व।

2 सितम्बर (बुधवार): हरछठ (हलषष्ठी) और धरणी धर जयंती।

4 सितम्बर (शुक्रवार): श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत, श्री कृष्ण प्रकटोत्सव और गोगा नवमी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com