Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक को मिलेगा अटका धन, मकर को कोर्ट-कचहरी में सफलता, जानें आज का भविष्यफल

Daily Horoscope: 3 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए भाग्यवृद्धि, पारिवारिक सुख और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता लेकर आ सकता है। वहीं कुछ जातकों को तनाव और संबंधों में गलतफहमी से सावधान रहना होगा।
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026
3 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Daily Horoscope 3 October 2026: 3 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशि के जातकों के लिए भाग्यवृद्धि, पारिवारिक सुख, अटके धन की वसूली और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता के लिहाज से खास रहेगा।

कुछ राशियों को मांगलिक कार्यों और प्रियजनों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ जातकों को मानसिक तनाव, अधिक खर्च और संबंधों में गलतफहमी से सावधान रहना होगा। कोर्ट-कचहरी, नौकरी और व्यापार से जुड़े मामलों में भी महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों को अपनी गलती मानने की बजाय दूसरों को दोष देने से संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यर्थ की चिंता और मानसिक तनाव बना रह सकता है। सावधानी और संयम के साथ कार्य करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिस्थितियों को समझना लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को भावावेश में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। धैर्य और शांति से कार्य करें। यात्रा के योग बन सकते हैं। आय से अधिक धन खर्च होने की संभावना है और कामकाज में शिथिलता रह सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। दूसरों की बातों को गंभीरता से लेने के बजाय संयम बनाए रखें। पारिवारिक मामलों में सभी की बात सुनकर निर्णय लें। नवीन योजनाओं का विस्तार होगा और आशातीत सफलता मिलने के योग हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता हो सकती है। सूझबूझ से काम लेने पर परिस्थितियां अनुकूल होंगी। नौकरी और राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। मांगलिक कार्य भी बन सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को अपने कार्य समय पर पूरे कर लेने चाहिए, इससे लाभ होगा। छोटी-सी बात करीबी रिश्तों में गलतफहमी पैदा कर सकती है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आपके मनोबल और आत्मविश्वास से कई कार्य बनने के योग हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को विरोधियों से निपटने के लिए कूटनीति से काम लेना चाहिए। प्रियजनों से मुलाकात होगी। उत्सव और समारोह में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

Aaj Ka Rashifal 3 October 2026
Saptahik Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानें करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल

तुला राशि

तुला राशि वालों के यहां मेहमानों की आवाजाही रहने से व्यस्तता बनी रहेगी। पहले किए गए परिश्रम का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख और आनंद बना रहेगा। घरेलू कामकाज में भी व्यस्तता रहने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को अधिकारियों की अनदेखी करना मुश्किल में डाल सकता है। अटका हुआ धन वसूल करने में सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष पराजित होगा। हालांकि, प्रियजनों के कारण भावनात्मक पीड़ा हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वालों को भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। सहकर्मियों के असहयोग से तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। शिक्षा आदि से जुड़े कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं, इसलिए प्राथमिकता तय करके काम करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की सकारात्मक सोच से उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। मांगलिक कार्य में आपकी उपस्थिति सुखद रहेगी। आलस्य का त्याग करें। निजी कार्य बनने से मन में प्रसन्नता रहेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले पक्ष में हल होने के योग हैं। धैर्य से काम लें। खर्च की अधिकता बनी रहेगी और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना हितकर रहेगा।

व्यापार भविष्य

आश्विन कृष्ण सप्तमी को आर्द्रा नक्षत्र के प्रभाव से रूई और कपास के भाव में उठाव आने के संकेत हैं। सोना और चांदी में मंदी की चाल रहने की संभावना है। गुड़, खांड और कपास के भाव में समता का रुख रह सकता है। हाजिर मार्केट में आज के भाव महत्वपूर्ण रहेंगे।

कारोबारियों को बाजार की वर्तमान चाल और हाजिर भाव को ध्यान में रखते हुए ही खरीद-बिक्री के निर्णय लेने चाहिए।

भाग्यांक- 2818

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com