

Daily Horoscope 17 October 2026: 17 अक्टूबर का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और सफलता लेकर आ सकता है। मेष राशि वालों को नए काम के लिए धन मिल सकता है, जबकि मिथुन राशि के जातक साझेदारी में कोई बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं।
सिंह राशि के युवाओं को करियर में नए प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
नए कार्य के लिए आवश्यक धन मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। हालांकि, शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।
कोई भरोसेमंद व्यक्ति आपको भ्रमित कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं और मन में संतोष रहेगा।
साझेदारी में कोई बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं। मन में शांति और संतोष बना रहेगा तथा आय के नए मार्ग खुलेंगे। फोन पर कोई खुशखबरी मिल सकती है।
कर्क राशि वालों को बीती बातों को याद करके मन दुखी हो सकता है और मानसिक अस्थिरता महसूस हो सकती है। संतान और बीमार परिजनों से जुड़े कार्यों पर ध्यान दें। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं।
सूझ-बूझ के साथ आगे बढ़ने पर सफलता मिलेगी। युवाओं को करियर में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी और धार्मिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ेगी।
राजकीय मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। नौकरी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी और शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। आजीविका के प्रयास सफल होने के योग हैं।
आज का दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। अधिकारी आपकी बात से सहमत हो सकते हैं। जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। खानपान पर विशेष ध्यान दें।
प्रयासों में सफलता मिलेगी, लेकिन परिजनों के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। निजी कार्य से दूर-दराज की यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
धनु राशि अचानक नए काम सामने आ सकते हैं। मन में संतोष बना रहेगा, लेकिन निजी कार्य अधूरे रह सकते हैं। काम पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।
अनहोनी का भय मन में बना रह सकता है, लेकिन दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा के दौरान मनोरंजन के अवसर मिलेंगे और मन में संतोष बना रहेगा।
परिजनों का सहयोग मिलेगा और मन के मुताबिक काम पूरे हो सकते हैं। हालांकि, दिन के उत्तरार्ध में अपनी गलती के कारण नुकसान होने की आशंका है। इसलिए सावधानी बरतें।
आय के नए स्रोत बन सकते हैं और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सहयोगियों और कर्मचारियों का सुख-सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना बन सकती है।
आश्विन शुक्ल सप्तमी और मूल नक्षत्र के प्रभाव से जौ, गेहूं, चना और चावल के भाव में मंदी आने के योग हैं। जीरा और धनिया के भाव में उतार-चढ़ाव रह सकता है। पीली वस्तुओं में तेजी की संभावना है। वायदा कारोबार में दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से अगले 20 मिनट के बाजार रुझान पर विशेष ध्यान दें।
भाग्यांक: 4144