जन्माष्टमी से इन 4 राशियों का शुरू हो सकता है गोल्डन टाइम! कान्हा की कृपा से धन लाभ और मनोकामना पूर्ति के योग

Janmashtami Rashifal: इस बार की जन्माष्टमी 4 राशियों के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। मान्यता है कि कान्हा की कृपा से इन राशियों को धन लाभ और मनोकामना पूर्ति के योग बन सकते हैं।

Janmashtami Zodiac Signs
किन 4 राशियों का होगा भाग्योदय( सौ.जैमिनी)
Published on
Updated on

Janmashtami Zodiac Signs: हर साल की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं और भक्त कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खासतौर पर, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी पर कई दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहे हैं। जिसका असर 12 राशियों पर देखने को मिलेगा।

लेकिन 12 राशियों 4 ऐसी राशियां हैं, जिन पर श्रीकृष्ण की विशेष कृपा बनी रहेगी और इन राशियों का भाग्य चमकने वाला है। तो आइए बिना देर किए जानते हैं कि वो कौन सी 4 राशियां हैं, जिन्हें भगवान श्री कृष्ण की कृपा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद और मनचाही सफलता हासिल होगी।

किन 4 राशियों का होगा भाग्योदय

वृष राशि: जन्माष्टमी से चमक सकता है भाग्य

ज्योतिषयों के अनुसार, इस बार की जन्माष्टमी का पर्व वृष राशि के जातकों के लिए बहुत ही खास और शुभ रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा, इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि: धन लाभ के योग

बताया जा रहा है कि, जन्माष्टमी का पर्व वृष राशि के जातकों के अलावा, सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। अचानक से कही से धन लाभ मिल सकता हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय नए सौदे पक्के करने के लिए बेहद अनुकूल है। स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से राहत मिलेगी और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।

तुला राशि: होगी मनोकामना पूरी

तुला राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी का यह शुभअवसर जीवन में संतुलन और अपार खुशियां लेकर आएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी का अवसर मिल सकता है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। भगवान कृष्ण की आराधना से आपकी कोई पुरानी मनोकामना पूरी हो सकती है।

कर्क राशि: नौकरी में प्रमोशन का योग

इस बार की जन्माष्टमी का पर्व कर्क राशि के लोगों के लिए भी मंगलमय रहने वाला हैं। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों किसी नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। पिछले कुछ समय से चल रही मानसिक परेशानियां और तनाव समाप्त होंगे।


Janmashtami Zodiac Signs
31 August Vrat: 31 अगस्त को तीज-चतुर्थी का दुर्लभ संयोग, एक ही दिन 3 बड़े व्रत; जानें किस समय किसकी होगी पूजा
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com