

Daily Horoscope 7 October 2026: आज ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कई राशियों के लिए सफलता और नए अवसरों के योग बन रहे हैं।
उच्च अध्ययन, नौकरी और व्यापारिक साझेदारी में लाभ मिल सकता है। वहीं कुछ जातकों को विवाद, आर्थिक लेनदेन और अनावश्यक खर्चों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
विशेष श्रम और प्रयास से कार्यों में सामान्य सफलता मिलेगी। विवादों को बढ़ावा न दें। प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च का बोझ बढ़ सकता है।
नई जिम्मेदारी मिलने से चिंता हो सकती है। नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा। शोध कार्य में शुभ समाचार मिलने के योग हैं। सुख-शांति बनी रहेगी।
मिथुन राशि वालों को उच्च अध्ययन में अच्छी सफलता के योग हैं। व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी। नौकरी से संबंधित प्रयासों में सफलता मिलेगी। राजकीय सहयोग बना रहेगा।
कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। सत्संग से मानसिक प्रसन्नता और शांति मिलेगी। अचानक कोई सुखद एवं लाभदायक सूचना प्राप्त होगी। प्रवास का योग प्रबल है।
कानूनी मामले सुलझेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। अचानक लाभ होने के योग हैं। शारीरिक शिथिलता दूर होगी और ऊर्जा का अनुभव करेंगे।
समय के साथ अपने तौर-तरीकों में बदलाव करें। मेलजोल बढ़ेगा। व्यवसायिक कामकाज की अधिकता रह सकती है। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे।
परिचितों को जानबूझकर नाराज न करें। आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें। कार्यों की अधिकता के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है। शत्रु वर्ग पराजित होगा।
ले-देकर कार्य कराने की योजना सफल हो सकती है। संतान के कारण भावनात्मक कष्ट हो सकता है। नवीन योजनाओं का विकास होगा। मनोरंजक यात्रा के योग बन रहे हैं।
धनु राशि वाले लोग आप पर दबाव बनाने का प्रयास कर सकते हैं। विवादास्पद मामलों के सुलझने के योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। महिला जाति की सलाह लेना उपयोगी सिद्ध होगा।
नया घर खरीदने का मन बनेगा। साहसिक प्रयासों से अभीष्ट कार्यों की प्राप्ति होगी। बने-बनाए कार्यों में व्यवधान आ सकता है। नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी।
युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी। आकस्मिक खर्च हो सकता है। कामकाज पूरे होंगे और नए कार्य बनने के योग हैं।
समय पर सोचे हुए कार्य बनने के योग हैं। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। मनोरंजन आदि पर खर्च होगा। मानसिक संतोष और शांति का अनुभव करेंगे।
आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, सूत, वस्त्र और सन-मेथी के भाव में सामान्य घट-बढ़ रहने के संकेत हैं। मोठ, मसूर, बाजरा, मक्का, मूंगफली, गुड़, तेल और घी के भाव में तेजी रहने की संभावना है।
भाग्यांक- 2563