

Daily Horoscope 30 October 2026: 30 अक्टूबर का दिन कई राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति, सामाजिक मान-सम्मान और कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर लेकर आ सकता है।
कुछ राशि वालों को पारिवारिक जिम्मेदारियों, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। वहीं, व्यापार में सोना-चांदी और गुड़-खांड के भाव में तेजी के संकेत हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और व्यापार भविष्य।
मेष राशि नए मकान को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। किसी का सहयोग लाभदायक रहेगा और आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। किसी करीबी मित्र से मुलाकात या बातचीत करनी पड़ सकती है।
निजी कार्यों को टालने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। किसी बड़े आयोजन को लेकर विचार-विमर्श होगा। खानपान अनियमित रह सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
युवाओं को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। संतान से जुड़े कार्यों पर खर्च होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना उचित रहेगा।
नई जिम्मेदारी मिलने से परेशानी हो सकती है। विवादों से बचें। पारिवारिक सुख और सहयोग में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्यों के पूरे होने के योग हैं।
रुकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे मान-सम्मान में कमी आए।
वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलने के योग हैं। मित्रों के साथ हुई कहासुनी का मलाल रह सकता है। जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी और व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल हो सकता है। दिखावे के कारण खर्च बढ़ेंगे। किसी पूजनीय व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। घूमने-फिरने और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।
किसी की सिफारिश से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। ऐसे कार्य बनेंगे, जिनसे निजी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जेबकतरों और उठाईगीरों से सावधान रहें।
धनु राशि सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। कामकाज को लेकर व्यस्तता रहेगी। संतान से जुड़ा सुखद समाचार मिल सकता है। यात्रा, देशाटन और वाहन सुख के योग हैं।
जोखिम भरे कार्यों से बचें। पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता मिलेगी। पदोन्नति से सुख का अनुभव होगा। कुछ उलझनों के बावजूद सफलता मिलने की संभावना है।
अधूरी जानकारी के आधार पर लिए गए फैसलों को बदलना पड़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होने की संभावना है। मांगलिक कार्यों में सफलता मिलेगी और अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।
धीमी शुरुआत के बाद भी कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी पूजनीय व्यक्ति की सलाह उपयोगी साबित होगी और मन में संतोष बना रहेगा।
कार्तिक कृष्ण पंचमी और मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से सोना-चांदी के भाव में 30 से 40 रुपये की तेजी आने की संभावना है। अनाज के भाव स्थिर रह सकते हैं। रूई, सूत, कपास, वस्त्र, जूट, पट और बारदाने के भाव में मंदी रहने के संकेत हैं, जबकि गुड़ और खांड में तेजी आ सकती है।