Aaj Ka Rashifal: वृषभ को व्यापार में सफलता, कन्या को मिलेगी नौकरी, जानें कैसा रहेगा आज का दैनिक भविष्यफल

Daily Horoscope: 22 अक्टूबर 2026 को वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में सफलता, कन्या को रोजगार और तुला को कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और व्यापार भविष्य।
Aaj Ka Rashifal 22 October 2026
22 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Daily Horoscope 22 October 2026: 22 अक्टूबर का दिन कई राशियों के लिए सफलता और नए अवसर लेकर आ सकता है। वृषभ राशि वालों को व्यापार में सफलता मिल सकती है, जबकि कन्या राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने के योग हैं।

तुला राशि वालों के कारोबार का विस्तार हो सकता है और मीन राशि के जातक नए काम के लिए धन की व्यवस्था कर पाएंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि

घरेलू आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मातृपक्ष से किसी विशिष्ट व्यक्ति के संबंध में समाचार मिल सकता है। मतभेदों से बचने का प्रयास करें। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को मित्रों से किया गया वादा निभाने में कठिनाई हो सकती है। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। महत्वपूर्ण समाचारों को लेकर योजना बनेगी और जरूरी विचार-विमर्श होगा।

मिथुन राशि

रूखे व्यवहार के कारण परिचित आपसे नाराज हो सकते हैं। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी और मान-सम्मान प्राप्त होने की संभावना है।

कर्क राशि

नाराज लोगों को मनाना मुश्किल हो सकता है। दिखावे के कारण कर्ज लेने की नौबत आ सकती है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। अतिथि का आगमन होगा। मित्रों और परिजनों के सहयोग से कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि

विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपने लिए अनुकूल माहौल बना लेंगे। संतान से जुड़े कार्यों में व्यस्तता रहेगी। नए कार्यों के प्रति रुचि बढ़ सकती है।

कन्या राशि

प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों के सुलझने की उम्मीद है। अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रयास करने पर बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की संभावना है।

Aaj Ka Rashifal 22 October 2026
Saptahik Rashifal: मकर को मेहनत का फल, कुंभ को नौकरी में सफलता, इन राशियों को रहना होगा सावधान

तुला राशि

कारोबार के विस्तार के योग हैं और आर्थिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

सामाजिक कार्यों में भाग लेकर खुशी मिलेगी। भावनात्मक संबंध मजबूत हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा बोलने से काम बिगड़ सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।

धनु राशि

धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सहयोग लाभदायक रहेगा। यात्रा के दौरान जेबकतरों और सामान चोरी होने की घटनाओं से सावधान रहें। दूर गए मित्र के संबंध में कोई समाचार मिल सकता है।

मकर राशि

अधिकारियों से मेलजोल लाभदायक रहेगा। इच्छित कार्यों की रूपरेखा बनेगी और सफलता मिलने के योग हैं। मन में हर्ष और उत्साह बना रहेगा।

कुंभ राशि

अपने मन की बात मित्रों से साझा करने पर तनाव कम हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरी में व्यस्तता रहेगी, इसलिए तनाव से बचने का प्रयास करें।

मीन राशि

नए कार्य के लिए आवश्यक धन की व्यवस्था हो सकती है। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी और व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। परेशानियों का समाधान होने की संभावना है।

व्यापार भविष्य

आश्विन शुक्ल एकादशी और शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, शक्कर, नारियल, छुहारा, बादाम और मीन के भाव में तेजी आने के योग हैं। अलसी, अरंडी और मूंगफली में नरमी रह सकती है, जबकि जूट, पटसन, बारदाना और हैसियन के भाव स्थिर रहने की संभावना है।

भाग्यांक: 3787

Navbharat Live
navbharatlive.com