Aaj Ka Rashifal: मेष को प्रॉपर्टी में सफलता, धनु-कुंभ को मिलेगा रुका धन, पढ़ें आज का राशिफल

Daily Horoscope: 21 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के अवसर ला सकता है। मेष को प्रॉपर्टी में सफलता, जबकि धनु और कुंभ को रुका धन मिलने के संकेत हैं।
Aaj Ka Rashifal 21 october 2026
आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2026(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Daily Horoscope 21 October 2026: 21 अक्टूबर का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के अवसर लेकर आ सकता है। मेष राशि वालों को जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है, जबकि धनु और कुंभ राशि के जातकों को रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं।

मिथुन राशि के जातक साझेदारी में बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि

उच्च शिक्षा को लेकर विचार-विमर्श होगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। सुख-शांति में वृद्धि होने के योग हैं।

वृषभ राशि

बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। व्यापारिक मामलों में जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। खरीद-बिक्री के कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

मिथुन राशि

साझेदारी में कोई बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और आर्थिक मदद मिल सकती है। हालांकि, काम पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले कुछ लोग आपको अंधेरे में रखकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं से जुड़े कार्यों में व्यस्तता रहेगी और मांगलिक कार्यों को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है।

सिंह राशि

कानूनी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और लापरवाही से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहना हितकर रहेगा।

कन्या राशि

बनते हुए कार्यों में अचानक बाधा आ सकती है। मित्रों का सहयोग बना रहेगा, लेकिन दिन के उत्तरार्ध में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Aaj Ka Rashifal 21 october 2026
Saptahik Rashifal: मकर को मेहनत का फल, कुंभ को नौकरी में सफलता, इन राशियों को रहना होगा सावधान

तुला राशि

तुला राशि वालों को आर्थिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। जोखिम वाले कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। व्यापार में उन्नति होगी और मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

बीती बातों को याद करने से निजी संबंधों में कटुता बढ़ सकती है। कोई लाभदायक अवसर मिल सकता है। नए कार्यों को जहां तक संभव हो, टालना बेहतर रहेगा।

धनु राशि

अटका हुआ धन मिलने के आसार हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अनावश्यक विवादों से बचें। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं।

मकर राशि

सफलता पाने के लिए कार्यों में गति बढ़ाने की जरूरत है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और अतिथि के आगमन के योग हैं।

कुंभ राशि

मित्रों की मदद से बिखरे हुए काम व्यवस्थित होंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपके आत्मविश्वास और पुरुषार्थ में वृद्धि होगी।

मीन राशि

मित्रों के साथ हुई कहासुनी का मलाल रह सकता है। अपनी बुद्धिमानी और सूझ-बूझ से विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यक्षमता बढ़ेगी और यात्रा से लाभ मिलने के योग हैं।

व्यापार भविष्य

आश्विन शुक्ल दशमी और धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से पीले और काले रंग की वस्तुओं के भाव में जोरदार उछाल आने की संभावना है, हालांकि आज बने भावों में गिरावट भी देखी जा सकती है। सफेद रंग की वस्तुओं का भी बाजार में समावेश रहेगा। व्यापारियों को बाजार के रुझान को देखकर ही निर्णय लेना चाहिए।

भाग्यांक: 2694

Navbharat Live
navbharatlive.com