

Daily Horoscope 16 October 2026: 16 अक्टूबर का दिन कई राशियों के लिए सफलता और राहत लेकर आ सकता है। मेष राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं, जबकि वृषभ राशि के जातकों को कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
अनावश्यक कार्यों में समय नष्ट हो सकता है, लेकिन आपकी सूझ-बूझ और सतर्कता से परिस्थितियां संभल जाएंगी। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। शुभ सूचना मिलने के योग हैं।
वृषभ राशि वालों को सकारात्मक सोच से समस्याओं का समाधान होगा। किसी मांगलिक कार्य में आपकी उपस्थिति सुखद रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।
कामकाज पूरा होगा और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में व्यस्तता रह सकती है। व्यवसाय और खरीदारी से जुड़े कार्यों में सतर्कता बरतें। मान-सम्मान प्राप्त होगा।
परिजनों से सुख और सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी और कोई शुभ संदेश मिल सकता है।
नए वाहन का सुख मिल सकता है। किसी पूजनीय या अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी साबित होगी। उत्साह बढ़ेगा और पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होने के योग हैं।
लेखन आदि के कार्यों में सफलता मिलेगी और मन में उत्साह बना रहेगा। वाद-विवाद से बचें। अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, लेकिन यश प्राप्त होने की संभावना है।
नया काम बन सकता है। चोट-मोच से बचने के लिए सावधानी बरतें। मांगलिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। लेन-देन में लापरवाही करने से नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशि वालों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। दूर गए मित्र के संबंध में समाचार मिलेगा। आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होने की संभावना है।
प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना है। आरोप-प्रत्यारोप से बचें। पारिवारिक चिंता रह सकती है, लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
कोई महत्वपूर्ण समस्या दूर हो सकती है और व्यापार लाभदायक रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी और नौकरी में लाभ प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा। साहस और संयम के साथ काम करें।
लाभकारी प्रस्ताव मिल सकते हैं। कोई परिचित व्यक्ति आपको भ्रमित करने का प्रयास कर सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। परिवर्तन के योग हैं और सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
आश्विन शुक्ल षष्ठी और ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, अन्य धातुओं, गेहूं, जौ, मटर और ज्वार के भाव में मंदी आने की संभावना है। वहीं गुड़, खांड, शक्कर, अलसी, पारा और हींग में तेजी के योग हैं।
भाग्यांक: 1408