Aaj Ka Rashifal: कन्या को नौकरी के नए अवसर, वृश्चिक की बढ़ेगी आय, जानें आज का राशिफल

Daily Horoscope: 13 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में नए अवसर ला सकता है। जानें किसे मिलेगी सफलता और किन राशियों को स्वास्थ्य, विवाद और फैसलों में सावधानी रखनी होगी।
Aaj Ka Rashifal 13 October 2026
13 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • आज इन राशियों को नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगी सफलता

  • आर्थिक लाभ के योग, कुछ राशियों को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी

  • व्यापार भविष्य: सोना-चांदी में मंदी, गुड़-खांड में उतार-चढ़ाव के संकेत

Daily Horoscope 13 October 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है।

कुछ जातकों को नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, वहीं आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। हालांकि, कुछ राशियों को पारिवारिक विवाद, स्वास्थ्य और जल्दबाजी में लिए गए फैसलों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

मेष

विवादों के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। भावुकता के कारण दांपत्य जीवन में परेशानी हो सकती है, इसलिए जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

वृषभ

जल्दबाजी में लिए गए फैसलों को बदलना पड़ सकता है। नए संपर्कों से लाभ होगा। नियोजित कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। अतिथियों का आगमन हो सकता है।

मिथुन

जटिल कार्य आसानी से पूरे होंगे। नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ जाएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय का नया साधन उपलब्ध होने की संभावना है।

कर्क

कर्क राशि वालों को अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा। घर की साज-सज्जा पर खर्च हो सकता है। श्रम और प्रयास से सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों की अधिकता रहेगी।

सिंह

विरोधी खुलकर विरोध कर सकते हैं। मित्रों की उपेक्षा न करें। कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। अधिकारियों का सहयोग मिलने से कामकाज में सुविधा होगी।

कन्या

भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। जारी प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान से जुड़े दायित्वों की पूर्ति होगी।

Aaj Ka Rashifal 13 October 2026
Weekly Horoscope: मेष की बढ़ेगी तरक्की, तुला को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें साप्ताहिक राशिफल

तुला

खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अधिक उत्साह में सावधानी बरतें। धन और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। राजनीतिक दायित्व मिल सकते हैं।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र की उलझनें दूर होंगी। आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। यातायात के साधनों में वृद्धि होने की संभावना है।

धनु

केवल भाग्य के भरोसे रहने से अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। मनमौजी रवैया तरक्की में बाधक बन सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है।

मकर

मकर राशि वाले लोगों को अपनी बात समझाने का प्रयास करेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी से संबंधित सुख मिल सकता है। उच्च अध्ययन के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।

कुंभ

नई योजनाओं की शुरुआत में परेशानी हो सकती है। उच्च अध्ययन के लिए यात्रा के योग हैं। किसी पुराने परिचित के साथ काम की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मीन

अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक योजनाओं का विस्तार होगा। दूर-दराज की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए कार्य की शुरुआत होने के योग हैं।

व्यापार भविष्य

आश्विन शुक्ल तृतीया और विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, नमक, चावल और रूई के भाव में उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। जीरे के भाव में स्थिति यथावत रह सकती है। सोना-चांदी के भाव में मंदी रहने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com