

Birthday Horoscope 17 November 2026: गलवार, 17 नवंबर को जन्म लेने वाले लोगों के लिए आने वाला वर्ष कई मामलों में सुखद रहने के संकेत दे रहा है। वर्ष की शुरुआत में चिंताओं से राहत, मान-सम्मान और धन लाभ के योग बनेंगे। साल के बीच में यात्रा के अवसर मिलेंगे और व्यापार व रोजगार में सुधार हो सकता है।
वहीं साल के अंत में व्यवहार कुशलता बढ़ेगी, लेकिन किसी मित्र के कारण कामकाज में बाधा आ सकती है। आइए जानते हैं आज जन्मदिन वाले लोगों का आगामी वर्ष कैसा रहेगा और विभिन्न राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
आज जन्म लेने वाला बालक बुद्धिमान, तेजस्वी, साहसी और कुछ उग्र स्वभाव का हो सकता है। उसकी शिक्षा-दीक्षा अच्छी रहेगी। नौकरी और राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। वह अनुशासनप्रिय होगा और उसमें नेतृत्व करने की भावना रहेगी। माता-पिता के प्रति उसका विशेष लगाव रहेगा।
वर्ष के प्रारंभ में चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। राज्य और सम्मान की प्राप्ति के योग हैं। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी और धन लाभ होने की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा।
वर्ष के मध्य में यात्रा के योग बनेंगे। खर्चों में कमी आएगी और व्यापार में सुधार होगा। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। भाइयों के सहयोग से राजनीतिक लाभ मिलने के संकेत हैं।
वर्ष के अंत में व्यवहार कुशलता बढ़ेगी। हालांकि किसी मित्र के कारण कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
मेष और वृश्चिक: मेष और वृश्चिक राशि के जातको को भाइयों के सहयोग से राजनीतिक लाभ मिलेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी और धन लाभ के योग बनेंगे।
वृष और तुला: वृष और तुला राशि के लोगों के खर्चों में कमी आएगी तथा व्यापार में सुधार होगा। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
मिथुन और कन्या: मिथुन और कन्या राशि के जातको के निजी दायित्वों की पूर्ति होगी और जिम्मेदारियों को पूरा करने के अवसर मिलेंगे।
कर्क: कर्क राशि के लोगों के व्यापार में दुविधा की स्थिति बन सकती है। फैसले लेने में असमंजस रह सकता है।
सिंह: सिंह राशि के जातको के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।
धनु और मीन: धनु और मीन राशि के मन में विशेष प्रसन्नता रहेगी। वर्ष के दौरान सकारात्मक अनुभव मिल सकते हैं।
मकर और कुंभ: मकर और कुंभ राशि के जातको को सहयोग प्राप्त होगा और वे दूसरे लोगों की मदद से काम आगे बढ़ेंगे।