

Highlights:
मेष राशि के जातक किसी भी काम में लापरवाही न बरतें
वृषभ राशि के जातक आपसी विवादों से दूर ही रहे
मिथुन राशि को अचानक धन लाभ होने की संभावना
Daily Horoscope November 5, 2026: आज गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग योग लेकर आया है। किसी राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी में सफलता मिल सकती है, तो कुछ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों और पारिवारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है।
आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और आज का व्यापार भविष्य-
मेष राशि के जातको को कार्यस्थल पर सहकर्मियों के कारण परेशानी हो सकती है। किसी भी काम में लापरवाही न बरतें। कार्यों में रुकावट और असफलता मिलने की आशंका है। सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि के जातको को आपसी विवादों से दूर रहना ही बेहतर रहेगा। घरेलू मामलों को लेकर अधिक तनाव न लें। घर में कोई मेहमान आ सकता है। किसी अनपेक्षित कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी।
मिथुन राशि को अचानक धन लाभ की संभावना है। व्यापारिक समझौते अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं। नौकरी और सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। मन में संतोष और प्रसन्नता बनी रहेगी।
कर्क राशि के लिए कार्यक्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। आर्थिक परेशानियां दूर होने के संकेत हैं। यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है।
सिहं राशि के लोगों को चल रहे कार्यों में लाभ की संभावना है। आप कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं। विरोधियों पर विजय मिलेगी। धार्मिक और शुभ कार्यों के पूरे होने के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि के जातको को भाग्य का साथ मिलने से महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं। नए संपर्क भविष्य में आगे बढ़ने में सहायक होंगे। व्यापार विस्तार के प्रयास सफल हो सकते हैं। नियमितता और अनुशासन के साथ काम करना लाभदायक रहेगा।
तुला राशि के साझेदारी की योजनाओं में पूंजी निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। कुछ कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ेंगे और विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि को पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। उत्तराधिकार में संपत्ति मिलने के योग हैं। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। दूसरों के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि के जातको को अचानक धन लाभ की उम्मीद है। दोहरे लाभ का अवसर मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बेवजह के विवादों से बचें। घर में अतिथि का आगमन हो सकता है।
मकर राशि के जातको के लिए व्यापारिक अनुबंध लाभदायक साबित होंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा और नई योजनाओं से लाभ मिलने के योग हैं।
कुंभ राशि के कार्यक्षेत्र में लंबे समय से लंबित मामलों को निपटाना पड़ सकता है। खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है। परिवार में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। परिचितों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।
मीन राशि को जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी से लाभ मिलने की संभावना है। मन में शांति और संतोष बना रहेगा। मनोरंजन और मौज-मस्ती के कार्यों पर खर्च हो सकता है। परिवार और परिचितों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
कार्तिक कृष्ण एकादशी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से आज सरसों, गुड़, खांड, बाजरा, सुपारी, सौंठ और सोने की कीमतों में तेजी आने के संकेत हैं। वहीं रूई, कपास और चांदी में मंदी रहने की संभावना है।