

Highlights:
धनु राशि के सकारात्मक सोच से उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं।
मकर राशि को कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में समाधान निकलने की उम्मीद है।
कुंभ राशि को सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलने से तनाव बढ़ सकता है।
मीन राशि का मित्रों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है
Aaj Ka Rashifal 16 November 2026: सोमवार का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है। वहीं कुछ लोगों को पारिवारिक जिम्मेदारियों, रिश्तों में गलतफहमी और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का व्यापार।
मेष राशि के जातको के घर आजने से आज व्यस्तता रहेगी। पहले की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। किसी नई योजना को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है।
वृषभ राशि के जातको को अधिकारियों की अनदेखी करना मुश्किलें बढ़ा सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नौकरी में कोई जरूरी काम पूरा करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि के लोग अपने काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें, इससे लाभ होगा। छोटी-सी बात करीबी रिश्तों में गलतफहमी पैदा कर सकती है। अचानक नया खर्च सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग हैं।
कर्क राशि के जातको को विरोधियों से निपटने के लिए समझदारी और कूटनीति से काम लेना चाहिए। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। अपनी गलती के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज मेहनत अधिक करनी होगी।
सिंह राशि के जातको को भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कुछ लोग आपकी बातों का मजाक उड़ा सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। मनोबल मजबूत रहेगा और किसी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
कन्या राशि के जातको का जीवनसाथी के व्यवहार से मन खिन्न हो सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और लाभदायक रह सकती है।
तुला राशि के लोगों का अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय दूसरों को दोष देना रिश्तों में खटास पैदा कर सकता है। किसी खास काम में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक राशि के जातक अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी न करें। धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। दूसरों के काम में सहयोग करना पड़ सकता है। वाहन पर खर्च संभव है, इसलिए सावधानी बरतें।
धनु राशि के लोग सकारात्मक सोच से उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। संतान से जुड़े कार्य पूरे होंगे। खरीदारी करते समय सावधानी रखें। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
मकर राशि के जातको का कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपके पक्ष में समाधान निकलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है।
कुंभ राशि के जातको को सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलने से तनाव बढ़ सकता है। हालांकि स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कारोबार में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। साहस और संयम के साथ काम करें।
मीन राशि के जातको का मित्रों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा और परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है।
कार्तिक शुक्ल सप्तमी और श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से आज जीरा और धनिया के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं चना, जूट, पाट, बारदाना, देसी घी, तिल और सरसों में मंदी की चाल रहने के संकेत हैं।
वायदा बाजार में सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर बनने वाले रुख के अनुसार व्यापार करना लाभदायक रह सकता है। व्यापारियों को बाजार की चाल और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है।