

Highlights
मेष राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं, पूज्य व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी
वृषभ राशि के जातकों का रुका हुआ काम सिफारिश से पूरा होने के योग
मिथुन राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि होगी
कर्क राशि के जातकों को जोखिम भरे कार्यों से बचना चाहिए
कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि
Aaj Ka Rashifal 12 November 2026: 12 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संभावनाएं लेकर आया है। किसी राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक उन्नति के अवसर है, तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य, पारिवारिक मामलों और खर्चों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। युवाओं, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए भी दिन कई नए अनुभव लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्य।
मेष राशि के लिए नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल होगा। दिखावे के कारण खर्च बढ़ सकता है। किसी पूज्य व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। भ्रमण और मनोरंजन का योग है।
वृषभ राशि के जातको का किसी की सिफारिश से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। ऐसा काम बनेगा, जिससे निजी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। उठाईगीरों से सावधान रहें।
मिथुन राशि के जातको का सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। कामकाज को लेकर व्यस्तता रहेगी। संतान से जुड़ा सुखद समाचार मिल सकता है। यात्रा, देशाटन और वाहन सुख के योग हैं।
कर्क राशि के लिए जोखिम भरे कार्यों से बचना बेहतर रहेगा। पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता मिलेगी। पदोन्नति से सुख का अनुभव होगा। कुछ उलझनों के बावजूद सफलता मिलने के योग हैं।
सिंह राशि के जातको को अधूरी जानकारी के आधार पर लिए गए फैसलों में बदलाव करना पड़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। मांगलिक कार्यों में सफलता मिलेगी और अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।
कन्या राशि के जातको को धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी पूज्य व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। मन में संतोष बना रहेगा।
तुला राशि के लोग नए मकान को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं। किसी का सहयोग लाभदायक रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। किसी अभिन्न मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन में निजी कार्यों को टालने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी बड़े आयोजन को लेकर विचार-विमर्श होगा। खानपान में अनियमितता रह सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि के युवाओं को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। संतान के कार्यों पर खर्च होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
मकर राशि के जातको को नई जिम्मेदारी मिलने से परेशानी महसूस हो सकती है। विवादों से दूर रहना बेहतर होगा। पारिवारिक सुख और सहयोग में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्य संपन्न होने के योग हैं।
कुंभ राशि के जातको का रुका हुआ कार्य दोबारा शुरू हो सकता है और योजनाएं सफल हो सकती हैं। अधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। ऐसा कोई काम न करें, जिससे मान-सम्मान में कमी आए।
मीन राशि के जातको को वैवाहिक संबंधो की पहल में सफलता मिलने के योग हैं। मित्रों के साथ हुई कहासुनी का मलाल रह सकता है। जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी और व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है।
कार्तिक शुक्ल तृतीया और ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से सोने और चांदी के भाव में 30 से 40 रुपये तक तेजी आने की संभावना है। अनाज के भाव में स्थिरता रह सकती है। वहीं रूई, सूत, कपास, वस्त्र, जूट, पाट और बारदाने के भाव में मंदी के संकेत हैं। गुड़ और खांड के भाव में तेजी आने की संभावना जताई गई है।