Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सफल ‘ब्रेन सर्जरी’ के बाद आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ठीक होने की राह पर, दुनिया भर में उनके प्रशंसक-शुभचिंतक कर रहे प्रार्थना

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 21, 2024 | 09:50 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: जहां बीते बुधवार 20 मार्च को को आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव (Jaggi Vasudev) की दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल (Indraprastha Apollo Hospital) में आपातकालीन मस्तिष्क सर्जरी की गई । वहीं सद्गुरु को मस्तिष्क में ‘जीवन-घातक’ रक्तस्राव होने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। जैसे-जैसे सद्गुरु स्वास्थ्य लाभ की दिशा में अपनी यात्रा जारी रख रहे हैं। ऐसे में दुनिया भर में उनके प्रशंसक और शुभचिंतक उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

दरअसल उनके लगातार और गंभीर सिरदर्द के कारण सर्जरी जरूरी हो गई थी, जो उन्हें पिछले चार हफ्तों से परेशान कर रहा था। अपोलो अस्पताल के बयान में खुलासा किया गया था कि सद्गुरु अपने व्यस्त कार्यक्रम और प्रतिबद्धताओं को बनाए रखते हुए यहां तक कि 8 मार्च को रात भर चलने वाले महाशिवरात्री समारोह की देखरेख करते हुए भी इन तमाम सिरदर्दों को सहन कर रहे थे। वहीं तत्काल MRI  में मस्तिष्क में अत्यधिक रक्तस्राव का पता चलने के बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती होने की चिकित्सकीय सलाह के बावजूद, सद्गुरु ने अपनी गतिविधियाँ जारी रखीं।हालाँकि, वहीं 17 मार्च को उनकी हालत बिगड़ गई, चिकित्सा हस्तक्षेप जरूरी हो गया।

An Update from Sadhguru… https://t.co/ouy3vwypse pic.twitter.com/yg5tYXP1Yo — Sadhguru (@SadhguruJV) March 20, 2024

 वहीं इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल ने एक बयान में कहा था कि, ‘‘मस्तिष्क में रक्तस्राव को दूर करने के लिए बीते 17 मार्च को उनकी सर्जरी की गई थी। सर्जरी के बाद सद्गुरु को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और उनके स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सभी पहलुओं में सुधार हुआ है।”  

सम्बंधित ख़बरें

मिल जाए किडनी, लीवर आंस लगाए बैठे लोग, विभाग में अवयव प्रत्यारोपण की बढ़ती जा रही सूची

20 साल बाद महिला ने लिखा अपना नाम, Neuralink की ब्रेन चिप ने किया चमत्कार

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने भी आध्यात्मिक गुरु से बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। इस बाबत PM मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी से बात की और उनके बेहतर स्वास्थ्य तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। ” वहीं सद्गुरु ने तुरंत मोदी के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि वह उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री की चिंता से ‘अभिभूत’ हैं। आध्यात्मिक गुरु ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘ प्रिय प्रधानमंत्री जी, आपको मेरी चिंता नहीं होनी चाहिए। आपके पास एक राष्ट्र के लिए करने हेतु कई कार्य हैं। आपकी चिंता से अभिभूत हूं, मैं ठीक होने की राह पर हूं। धन्यवाद। ” 

 

Sadhguru brain surgery success taking rest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2024 | 09:50 AM

Topics:  

  • Brain Surgery

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.