Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब बाढ़ : अब तक 41 लोगों की मौत, 1600 से अधिक लोग अब भी राहत शिविरों में

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jul 26, 2023 | 09:45 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़, पंजाब (Punjab) में हाल में आई बाढ़ में 41 लोगों की मौत हुई है और 1,616 लोग 173 राहत शिविर में रह रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तरनतारन, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, होशियारपुर, रूपनगर, कपूरथला, पटियाला, मोगा, लुधियाना, एसएएस नगर, जालंधर, संगरूर, एसबीएस नगर, फाजिल्का, गुरदासपुर, मानसा, बठिंडा और पठानकोट समेत 19 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि सरकार और बचाव एजेंसियों ने जलमग्न क्षेत्रों से 27,286 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ में 41 लोगों की मौत हुई है। पंजाब और हरियाणा के कई जिले हाल में भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं जिससे दैनिक जीवन पर असर पड़ा है और व्यापक स्तर पर आवासीय एवं कृषि भूमि बाढ़ से प्रभावित है। पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित सभी 595 इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि रूपनगर, एसएएस नगर, पटियाला और संगरूर बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। बाढ़ से पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) बुनियादी ढांचे को काफी क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि करीब 16 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है। क्षति में बिजली के खंभों का उखड़ना, ट्र्रांसफॉर्मर को नुकसान पहुंचना और सबस्टेशन में बाढ़ का पानी भरना शामिल है जिसके कारण उपकरण एवं बिजली की लाइन को नुकसान पहुंचा है।

राज्य भर में बीस 66 केवी सबस्टेशन जलमग्न हो गए हैं, जिससे बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। सिंह ने कहा, ‘‘बुनियादी ढांचे के नुकसान से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पर काफी असर पड़ा है, जिससे आवश्यक सेवाएं प्रभावित हुई हैं। पीएसपीसीएल (पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड)कार्यबल ने प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए 24 घंटे काम किया।” उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल अधिकारियों ने बिजली बहाल करने के लिए अपनी प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें अस्पतालों, दूरसंचार और जल आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को प्राथमिकता दी गई है।

Punjab flood 41 dead so far more than 1600 people still in relief camps

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2023 | 09:45 AM

Topics:  

  • Punjab
  • Punjab Floods
  • Punjab Rain

सम्बंधित ख़बरें

1

लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री-VIDEO

2

घूस लेते पकड़े गए पंजाब DIG के घर मिला खजाना! पांच करोड़ रुपए, डेढ़ किलो जेवर, मंहगी घड़ियां और…

3

पंजाब DIG हरचरण सिंह भुल्लर गिरफ्तार, पिता पंजाब DGP, भाई MLA, जानिए कितने प्रभावशाली हैं भुल्लर

4

पंजाब पुलिस और BSF का संयुक्त ऑपरेशन, पाकिस्तान से आ रही 2 AK-47 और एक पिस्तौल जब्त

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.