Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भगोड़ा अमृतपाल सिंह 36 दिन बाद अरेस्ट, मोगा में ‘शक्ति प्रदर्शन’ का था प्लान, देखें गिरफ्तारी का Video

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Apr 23, 2023 | 08:30 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली/अमृतसर. आखिरकार भगोड़ा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को पंजाब की मोगा पुलिस (Moga Police) ने गिरफ्तार (Arrest) कर ही लिया है। जानकारी हो कि, अमृतपाल सिंह अजनाला कांड के बाद से ही फरार चल रहा था। वहीं बीते करीब एक महीने के दौरान पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए अनेकों कोशिशें और कई जगहों पर छापेमारी भी की थी। लेकिन वो तो जैसे हवा की तरह  पुलिस की हाथ ही नहीं आ रहा था।

“#AmritpalSingh arrested in Moga,” tweets Punjab Police; urges people to maintain peace & harmony and not share any fake news. pic.twitter.com/KErpWy9DoS — ANI (@ANI) April 23, 2023

जाएगा डिब्रूगढ़ जेल

मामले पर सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा। ये वही जेल हैं जहां उसके कई साथियों को भी फिलहाल रखा गया है। वैसे भी अमृतपाल सिंह पर सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने, शांति भड़काने जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। ऐसी भी खबर है कि, पुलिस ने अमृतपाल को मोगा के रोड़े गांव के एक गुरुद्वारे से अरेस्ट किया है। 

सम्बंधित ख़बरें

क्या जेल से ‘डिजिटल’ सांसद बन सकते हैं अमृतपाल? लोकसभा ने हाईकोर्ट में दिया बड़ा जवाब; जानें नियम

गिरफ्तारी के बाद पहली बार दिखा अमृतपाल, जज के सामने खुद की वकालत; बोला- जेल में रहने से…

अमृतपाल सिंह के समर्थकों का चैट लीक, निशाने पर थे अमित शाह सहित 3 बड़े नेता…फिर घिरे भगवंत मान

#WATCH | Earlier visuals of Waris Punjab De’s #AmritpalSingh at Gurudwara in Moga, Punjab. He was arrested by Punjab Police from Moga this morning and is likely to be shifted to Dibrugarh, Assam. pic.twitter.com/2HMxTr50s7 — ANI (@ANI) April 23, 2023

करना चाहता था शक्ति प्रदर्शन

यह भी खबर थी कि, अमृतपाल दरअसल अपने समर्थकों की भीड़ के साथ सरेंडर करना चाहता था। इसके लिए वह बाकायदा शनिवार रात को मोगा के गांव रोडे पहुंचा। यहां उसके करीबियों ने पंजाब पुलिस के अफसरों से संपर्क किया। इसके लिए रविवार यानी आज का दिन चुना गया था। अमृतपाल सरेंडर के वक्त अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाहता था।

Waris Punjab De’s #AmritpalSingh is likely to be shifted to Dibrugarh, Assam according to Punjab Police sources. https://t.co/Gid5RyHOeE — ANI (@ANI) April 23, 2023

पुलिस ने चली चाल 

लेकिन बार-बार धोखा खा चुकी पंजाब पुलिस अब अलर्ट थी और उसे आशंका थी कि भीड़ जमा होने पर यहां किसी तरह का माहौल बिगड़ सकता है। जिसके चलते अमृतसर के SSP सतिंदर सिंह और पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस के IG रविवार सुबह ही गांव रोडे के गुरूद्वारे में पहुंच गए। सादी वर्दी में पहुंची पुलिस ने सुबह ही अमृतपाल को उठाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

#WATCH | Outside visuals from Rodewal Gurudwara in Moga, Punjab from where Waris Punjab De’s #AmritpalSingh was arrested by Punjab Police today. pic.twitter.com/gHtlARqarn — ANI (@ANI) April 23, 2023

NSA के तहत भी केस दर्ज

यह भी बताते चलें कि अमृतपाल पर NSA के तहत भी केस दर्ज है। पुलिस ने मामले बाबत ट्वीट करके जानकारी दी है कि, मोगा में अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से शांति और एकता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा है कि, किसी तरह की फेक न्यूज शेयर न करें।

पाकिस्तान भागना चाहता था अमृतपाल 

जानकारी हो कि, अमृतपाल पिछले 36 दिन से फरार चल रहा था। दरअसल उसने अपने एक समर्थक की रिहाई के लिए 23 फरवरी को पंजाब के अजनाला थाने पर हमला किया था। इस भयंकर घटना के बाद से ही वह पुलिस के रडार पर आ गया था। हालांकि 18 मार्च को पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की थी, लेकिन तब अमृतपाल फरार हो गया था। वहीं अब तो नेपाल पुलिस ने भी उसको अपनी सर्विलांस सूची में डाल लिया था। क्योंकि बीच में खबर आई थी कि अमृतपाल नेपाल के रास्ते हुए पाकिस्तान भागने की जुगत में लगा था।

वहीं बीते 20 अप्रैल को अमृतपाल की NRI पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट पर यहां के इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया था। तब वह लंदन जा रही थीं। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किरणदीप से 3 घंटे तक पूछताछ चली। इसके बाद किरणदीप को वहां से छोड़ दिया गया था।

Amritpal singh arrested after 36 days there was a plan to surrender with supporters in moga will be sent to dibrugarh jail in assam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2023 | 08:30 AM

Topics:  

  • Amritpal Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.