ओडिशा में भयंकर रोड एक्सीडेंट, हादसे में 1 बच्चे समेत 8 लोगों की ‘दर्दनाक’ मौत, 12 घायल
- Written By: राहुल गोस्वामी
प्रतीकात्मक तस्वीर
क्योंझर (ओडिशा): ओडिशा (Odisha) के क्योंझर (Keonjhar) जिले में शुक्रवार को तड़के एक वाहन के, सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। वहीं क्योंझर कलेक्टर आशीष ठाकरे ने जानकारी दी कि, यह हादसा नेशनल हाईवे पर घटागांव के पास हुआ, जिसमें 8 लोगों की मृत्यु हुई है और 12 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है।
#WATCH | 8 people died and 12 injured in a road accident near Ghatagaon, Odisha pic.twitter.com/W7Qyk2SbOc — ANI (@ANI) December 1, 2023
मामले पर पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना घाटागांव इलाके में बालीजोडी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर उस वक्त हुई जब वाहन में सवार लोग एक मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा।
#WATCH | Ashish Thakare, Keonjhar Collector says, “This incident happened near Ghatagaon on National Highway, 8 people died and 12 injured…” https://t.co/qGSNzXWTzX pic.twitter.com/sfkDM56OEp — ANI (@ANI) December 1, 2023
अधिकारी ने बताया कि घायलों में से पांच लोगों का इलाज क्योंझर जिला मुख्यालय अस्पताल में चल रहा है, जबकि तीन अन्य की हालत बिगड़ने पर उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
₹19,000 के लिए बैंक ने मांगा मौत का सबूत, बहन का शव खोदकर कंधे पर कंकाल लेकर पहुंचा भाई
ओडिशा में बड़ी गड़बड़ी! SIR से पहले ही वोटर लिस्ट से गायब हुए 9.8 लाख नाम, चुनाव आयोग ने दिए जांच के निर्देश
महिला आरक्षण का समर्थन लेकिन परिसीमन पर सवाल…नवीन पटनायक ने ओड़िशा के CM को लिखा पत्र; रखी यह मांग
ओडिशा में बॉक्साइट खदान पर छिड़ा खूनी संग्राम, 40 पुलिसकर्मी घायल, जल-जंगल के लिए जंग या मामला कुछ और?
पुलिस ने बताया कि गंजम जिले के पुडामारी गांव से कुल 20 लोग त्रारिणी देवी के दर्शन के लिए मंदिर जा रहे थे। मंदिर से तीन किलोमीटर की दूरी पर यह दुर्घटना हुई। पुलिस को संदेह है कि वाहन चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की जांच की जा रही है।
वहीं
