वोलोदिमीर जेलेंस्की, फोटो (सो. सशोल मीडिया) 
विदेश

रूस के मिसाइल तांडव से दहला यूक्रेन! बच्चों समेत 22 की मौत, जेलेंस्की ने यूरोप से लगाई गुहार

Zelenskyy Appeals To Europe: रूस के बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूरोप से हवाई सुरक्षा मजबूत करने की अपील की है।

अमन उपाध्याय

Zelenskyy Appeals To Europe Air Defense System: यूक्रेन के लिए 'बहुत कठिन' रहा आज का दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर हवाई हमलों की जानकारी देते हुए बताया कि आज का दिन देश के लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा है। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाते हुए बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलें और घातक ड्रोन दागे हैं। जिसके बाद से देश के कई हिस्सों में हवाई हमले के सायरन  गूंज रहे हैं और आसमान से लगातार खतरा बना हुआ है।

कीव और डनिप्रो में तबाही

जेलेंस्की ने पुष्टि की है कि रूसी हमलों में मुख्य रूप से कीव और डनिप्रो शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां बच्चों सहित कुल 22 लोगों की जान चली गई है। बीती रात हुए इन हमलों में करीब 130 लोग घायल भी हुए हैं। राष्ट्रपति ने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने लोगों और समुदायों की सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

अगले 24 घंटे संवेदनशील

यूक्रेनी खुफिया जानकारी के हवाले से जेलेंस्की ने एक और गंभीर चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि खुफिया इनपुट के अनुसार, आज रात भी एक और बड़ा हमला हो सकता है। हवाई खतरों का सामना करने के लिए देश के अलग-अलग इलाकों में अलर्ट को एक्टिव रखा गया है।

इटली का जताया आभार

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संकट की इस घड़ी में मदद करने वाले साझेदारों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने विशेष रूप से इटली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दिल से आभारी हैं कि इटली शांति चाहता है और मानता है कि कीव की स्वतंत्रता की रक्षा करना एक साझा मुद्दा है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि वर्तमान में यूक्रेन के एयर डिफेंस के पास मिसाइलों के एक बड़े हिस्से को रोकने के लिए पर्याप्त आपूर्ति मौजूद नहीं है।

जेलेंस्की ने यूरोप से की अपील?

अंतरराष्ट्रीय समुदाय और विशेष रूप से यूरोपीय देशों से अपील करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि पूरे यूरोप को मिलकर एयर डिफेंस के लिए मिसाइलें, सिस्टम और जरूरी खुफिया जानकारी साझा करने पर काम करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बिल्कुल साफ है कि यूरोप को अपनी खुद की एक ऐसी मजबूत 'एंटी-बैलिस्टिक' प्रणाली की जरूरत है, जो किसी भी बड़े खतरे से सुरक्षा दे सके।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी