रूस यूक्रेन वार की तस्वीर (सौ. सोशल मीडिया) 
विदेश

जेलेंस्की ने पुतिन की ताकत को तौला, रुस के क्षेत्र में घुसकर यूक्रेनी लड़ाकों ने बना लिया सैन्य दफ्तर

यूक्रेन के टॉप कमांडर ओलेक्सांद्र सिर्स्की ने कहा कि इसी ठिकाने से वे रूस पर हमला जारी रखे हुए हैं और आगे भी जारी रखेंगे।ओलेक्सांद्र सिर्स्की ने बताया कि पश्चिमी कुर्क्स इलाके में खुला यह ऑफिस लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखेगा। साथ ही लोगों की तत्काल जरूरतों को पूरा करेगा।

साक्षी सिंह

कीव: यूक्रेन, रूस पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। यूक्रेनी लड़ाके रूस को बैकफुट पर लाने को मजबूर करने में कोई कसर पीछे नहीं छोड़ रहे हैं। जेलेंस्की की सेना ने सबसे पहले रूसी लड़ाकों का सामना किया। इसके बाद रूस की क्षेत्र में धड़धड़ाते हुए घुस गए और क्षेत्र में कब्जा करते गए। अब तो यूक्रेन ने रूस के पश्चिमी कुर्क्स इलाके में अपना सैन्य प्रशासनिक ठिकाना यानी ऑफिस भी बना लिया है।

यूक्रेन के टॉप कमांडर ओलेक्सांद्र सिर्स्की ने कहा कि इसी ठिकाने से वे रूस पर हमला जारी रखे हुए हैं और आगे भी जारी रखेंगे।ओलेक्सांद्र सिर्स्की ने बताया कि पश्चिमी कुर्क्स इलाके में खुला यह ऑफिस लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखेगा। साथ ही लोगों की तत्काल जरूरतों को पूरा करेगा।

लाेगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है। इस वीडियो में जनरल सिर्स्की यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि यह ऑफिस उस इलाके में बनाया गया है जहां पर यूक्रेन का कंट्रोल है। यह बैठक यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। दूसरी ओर रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने यूक्रेन के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम कुर्क्स क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।

यूक्रेन का अब तक का सबसे खतरनाक हमला

यूक्रेन ने गुरुवार को रूसी इलाकों में बढ़त हासिल करने का दावा भी किया। जनरल सिर्स्की ने बताया कि यूक्रेनी सैनिक कुर्क्स क्षेत्र में 35 किमी तक अंदर घुस चुके हैं। वे 82 बस्तियों समेत 1150 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर अपना कब्जा जमा चुके हैं। यूक्रेन का यह अभी तक रूस पर सबसे खतरनाक हमला है।

दबाव बनाने की कोशिशों का हिस्सा

हालांकि यूक्रेन का कहना है कि उनकी दिलचस्पी रूसी इलाकों पर कब्जा करने की नहीं है।  यूक्रेनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हिओरही टाइखी ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा था कि यह घुसपैठ रूस पर शांति बहाल के लिए दबाव बनाने की कोशिशों का हिस्सा है।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी