बेंजामिन नेतन्याहू (डिजाइन फोटो) 
विदेश

इजरायल में होगा तख्तापलट? नेतन्याहू के ट्वीट से मचा हड़कंप, अपने ही घर में हो गई साजिश!

Benjamin Netanyahu: इजरायल में बेंजामिन नेतन्याहू के तख्तापलट की साजिश रची जा रही है। यह बात किसी मनगढ़ंत दावे, मीडिया रिपोर्ट में नहीं, बल्कि जूनियर नेतन्याहू के बयान में कही गई है।

अभिषेक सिंह

Yair Netanyahu: इजयरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कुर्सी ख़तरे में है। ऐसा लग रहा है कि मिडिल ईस्ट का यह देश पाकिस्तान की राह पर चल निकलने वाला है। यहां तख्तापलट की आशंका जताई जा रही है। यह बात किसी मनगढ़ंत दावे, मीडिया रिपोर्ट या सूत्र पर के आधार पर नहीं, बल्कि जूनियर नेतन्याहू के बयान के आधार पर कही जा रही है।

दरअसल, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे यायर नेतन्याहू ने एक्स पर एक ऐसी पोस्ट की है जिसने देश और दुनिया में खलबली मचा दी है। इजरायली पीएम के बेटे यायर ने एक्स पोस्ट में दावा किया है कि सेना प्रमुख इयाल ज़मीर देश में तख्तापलट करने का प्लान बना रहे हैं।

नेतन्याहू जूनियर के पोस्ट पर विवाद

यायर नेतन्याहू ने यह भी कहा है कि इयाल जमीर ने गाजा पर इजरायल के पूर्ण नियंत्रण का भी विरोध किया है। क्योंकि सेना प्रमुख ज़मीर ने कहा था कि गाजा पर पूर्ण नियंत्रण की योजना इज़रायली रक्षा बलों को फंसाने का एक जाल है। हिब्रू मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेतन्याहू जूनियर के इस पोस्ट को लेकर विवाद छिड़ गया है। यायर नेतन्याहू किसी सरकारी पद पर नहीं हैं। ऐसे में उनके द्वारा सेना प्रमुख इयाल जमीर पर तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाने से गहरा विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने साफ कहा कि ज़मीर चाहते थे कि इज़रायल में विद्रोह हो और सैन्य तख्तापलट हो।

क्या बोले सेना प्रमुख इयाल जमीर?

वहीं, सेना प्रमुख इयाल ज़मीर ने ऐसे आरोपों का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि आप ऐसा कैसे कह सकते हैं? इससे आपको क्या मिलेगा? आप मुझ पर हमला क्यों कर रहे हैं। आखिर युद्ध के बीच में ऐसा करने का क्या मकसद है। अब इस मामले में बेंजामिन नेतन्याहू ने भी प्रतिक्रिया दी है।

बेंजामिन नेतन्याहू ने किया रिएक्ट

सेना प्रमुख को संबोधित करते हुए बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मीडिया में अपना पद छोड़ने की धमकी न दें। मैं हर बार ऐसी धमकियां स्वीकार नहीं कर सकता। अगर हम आपकी योजना को स्वीकार नहीं करते हैं, तो आपको जाना ही होगा। मेरा बेटा 33 साल का है और अब वह बड़ा हो गया है।

दरअसल, ऐसी खबरें आई हैं कि जमीर का इज़रायली कैबिनेट के कई मंत्रियों से मतभेद है। वह गाजा पर पूरी तरह से कब्ज़ा करने की योजना का भी विरोध करते रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को यह भी कहा कि अगर हम गाजा पर पूर्ण नियंत्रण करने की कोशिश करते हैं, तो हमास की हिरासत में बंद 20 बंधकों को नुकसान होगा, जो फिलहाल जीवित हैं और रिहाई का इंतज़ार कर रहे हैं।

इजरायली पीएम ने की बड़ी बैठक

मंगलवार को बेंजामिन नेतन्याहू की कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में सेना की राय और कब्ज़े की योजना पर चर्चा हुई। वहीं, अब इस पर मतदान की तैयारी हो रही है। नेतन्याहू कब्ज़े की योजना पर आगे बढ़ने की बात कर रहे हैं। जबकि, जमीर का कहना है, "आप गाजा में जाल बिछा रहे हैं। इससे बंधकों की जान खतरे में पड़ जाएगी और सेना को भी भारी नुकसान हो सकता है।"

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर