डोनाल्ड ट्रंप, (अमेरिकी राष्ट्रपति)  
विदेश

भारत-पाकिस्तान संघर्ष में ट्रंप की एंट्री : दोनों देश युद्धविराम के लिए तैयार, शाम 5.30 बजे से लागू हुआ सीजफायर

ट्रंप ने अपने एक्स अकाउंट में लिखा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत डिजिटल डेस्क : भारत-पाकिस्तान के इस तानाव वाले माहौल में ट्रंप की एंट्री होते ही दोनों देश युद्धविराम के लिए तैयार हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए दी है।

ट्रंप ने अपने एक्स अकाउंट में लिखा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद!

ट्रंप का एक्स पोस्ट

ऐसा कहा जा रहा है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान और भारत के प्रधानमंत्री, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, पाकिस्तानी सेना प्रमुख और दोनों देशों के सुरक्षा सलाहकारों से बातचीत की है। इसके बाद इस बात की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया गया है। इसमें यह कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्ध विराम और न्यूट्रल वैन्यू पर बातचीत करने के लिए सहमत हो गई हैं।

मंत्री इशाक डार का एक्स पोस्ट

डोनाल्ड ट्रंप के अलावा पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी दावा किया है कि भारत और पाक के बीच युद्ध विराम पर सहमति बन गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।"

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना