विश्व कपास दिवस (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

कब और क्यों मनाया जाने लगा World Cotton Day, जानिए इसका उद्देश्य

कॉटन या सूती के कपड़े हमारे वार्डरोब में सबसे आम परिधानों में से एक है। कॉटन के कपड़े बहुत ही आरामदायक, टिकाऊ होते है। सूती कपड़े दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़ों में से एक है। कॉटन के प्रति बढ़ावा देने के लिए विश्व कपास दिवस हर साल 7 अक्टूबर को मनाया जाता है।

सीमा कुमारी

World Cotton Day 2024 : आज यानी 7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस (वर्ल्ड कॉटन डे) मनाया जा रहा हैं। इस दिन का उद्देश्य कपास से होने वाले लाभों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना और कपास के उत्पादन से होने वाले फायदे को बताना।

आपको बता दें, कॉटन या सूती के कपड़े हमारे वार्डरोब में सबसे आम परिधानों में से एक है। कॉटन के कपड़े बहुत ही आरामदायक, टिकाऊ होते है। सूती कपड़े दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़ों में से एक है। कॉटन के प्रति बढ़ावा देने के लिए विश्व कपास दिवस 7 अक्टूबर को मनाया जाता है। अगर पर्यावरण की नजरिए से देखे तो कॉटन का कपड़ा सबसे अच्छा माना जाता है।

मौजूदा समय में बहुत ही बड़े लेवल पर कॉटन का उत्पादन होता है, क्योंकि कॉटन फाइबर का इस्तेमाल कपड़ों में ही नहीं, बल्कि और भी कई जगह पर होता है। तो कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत, क्या है इसका महत्व, आइए जानते हैं।

कब हुई कपास दिवस की शुरुआत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे पहला कपास दिवस 07 अक्टूबर, 2019 को मनाया गया था। जिसकी पहल बेनिन, बुर्किना फासो, चाड और माली इन चार देशों ने की थी। इन्होंने साल 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व कपास दिवस की स्थापना का आधिकारिक प्रस्ताव दिया था। साल 2019 के बाद से हर साल यह दिन सेलिब्रेट किया जाने लगा।

विश्व कपास दिवस का महत्व

जानकारों का मानना है कि रोटी, मकान की तरह कपड़ा भले ही जरूरी ऑवश्यकताओं में से एक है लेकिन फिर भी कॉटन इंडस्ट्री को उस तरह का महत्व नहीं मिल रहा, जिस तरह उसे मिलना चाहिए।

कॉटन उद्योग महज कपड़े बनाने का ही काम नहीं करता बल्कि कई लोगों के रोजगार का भी बहुत बड़ा जरिया है तो कॉटन का महत्व बताना ही इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य है। विश्व कपास दिवस अंतरराष्ट्रीय समुदाय और निजी क्षेत्र को ज्ञान साझा करने और कपास से संबंधित गतिविधियों और उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करता है।

क्या है इस दिन का उद्देश्य

वर्ल्ड कॉटन डे का उद्देश्य कपास उत्पादन के लिए सभी जरूरी बदलाव करना, कपास प्रोडक्शन की तकनीकों के विकास को बढ़ावा देना, इस काम से जुड़े सभी लोगों को एक साथ जोड़े रखना और ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार