बुर्ज अल अरब होटल रेनोवेशन के लिए बंद (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरान का डर या पर्यटन में गिरावट...18 महीने तक बंद रहेगा Dubai का ये आलीशान होटल, जानें क्या है असली वजह

Dubai का प्रतिष्ठित 7-स्टार होटल 'बुर्ज अल अरब' 25 साल में पहली बार 18 महीने के लिए बंद होने जा रहा है। जानिए इस ऐतिहासिक रेनोवेशन और इसके पीछे के असली कारणों के बारे में।

अक्षय साहू

Dubai Burj Al Arab Closed: दुबई (Dubai) के प्रतिष्ठित 7-स्टार होटल बुर्ज अल अरब को 18 महीनों के लिए बड़े पैमाने पर रेनोवेशन के चलते अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। यह 1999 में इसके उद्घाटन के बाद पहली बार होगा जब होटल में इतना व्यापक रेनोवेशन किया जा रहा है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव और पर्यटन में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

होटल की मालिक कंपनी जुमेराह ग्रुप ने मंगलवार को बताया कि रेनोवेशन का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा और इसकी अवधि लगभग 18 महीने तक रहने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि काम के दौरान संचालन को लेकर स्थिति परिस्थितियों के अनुसार बदल सकती है।

मेहमानों को किया जाएगा शिफ्ट

जानकारी के अनुसार, जिन मेहमानों की बुकिंग इस अवधि के दौरान होटल में थी, उन्हें दुबई (Dubai) के आसपास के अन्य लक्जरी होटलों में स्थानांतरित किया जा रहा है। यह भी संभावना है कि कुछ हिस्सों में सीमित संचालन जारी रह सकता है, लेकिन इसका अंतिम स्वरूप रेनोवेशन प्रगति पर निर्भर करेगा। इस बड़े नवीनीकरण प्रोजेक्ट की डिजाइनिंग की जिम्मेदारी पेरिस के प्रसिद्ध इंटीरियर आर्किटेक्ट ट्रिस्टन ऑयर को सौंपी गई है, जिन्होंने पहले भी कई प्रतिष्ठित होटल और ऐतिहासिक इमारतों के डिजाइन पर काम किया है। उनका उद्देश्य इस प्रतिष्ठित होटल को और अधिक आधुनिक, तकनीक-समर्थ और अत्यधिक लग्जरी सुविधाओं से लैस बनाना है।

दुनिया के सबसे लग्जरी होटलों में से एक

बुर्ज अल अरब को दुनिया के सबसे आलीशान होटलों में गिना जाता है और यह लंबे समय से दुबई (Dubai) की पहचान का प्रतीक रहा है। इस होटल का कॉन्सेप्ट 1990 के दशक में दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा दिया गया था, जिसका उद्देश्य शहर के लिए एक ऐसा प्रतीक बनाना था, जैसा पेरिस के लिए एफिल टॉवर या सिडनी के लिए ओपेरा हाउस है।

इसकी वास्तुकला अरबी पारंपरिक नौका (धो) के आकार से प्रेरित है, जो दुबई की समुद्री विरासत और आधुनिक विकास के मेल को दर्शाती है। अब इस बड़े रेनोवेशन के बाद होटल को एक नए, अधिक उन्नत और वैश्विक स्तर के लक्जरी अनुभव के रूप में पेश करने की तैयारी है। हाल ही में जब ईरान ने दुबई पर हमले किए थे इस होटल पर भी मिसाइल अटैक का खतरा बढ़ गया था। 

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज