डोनाल्ड ट्रंप (डिजाइन एआई फोटो) 
विदेश

नोबेल पुरस्कार के लिए तड़प रहे ट्रंप, अब व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति को लेकर कर दिया ये पोस्ट

The Peace President: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार जीतने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। व्हाइट हाउस और रिपब्लिकन पार्टी ने उन्हें 'द पीस प्रेसिडेंट' और 'द पीस मेकर' तक...

अमन उपाध्याय

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार जीतने की कोशिश में जुटे हैं। 10 अक्टूबर को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का परिणाम घोषित किया जाएगा, और ट्रंप इसे अपने पक्ष में करने के लिए माहौल बनाने में सक्रिय हैं।

ट्रंप का दावा है कि गाजा के लिए उनके पीस प्लान के पहले चरण पर इजरायल और हमास दोनों ने सहमति जताई है। इसके बाद व्हाइट हाउस और रिपब्लिकन पार्टी की ओर से ट्रंप को “पीस मेकर” (शांतिदूत) और “पीस प्रेसिडेंट” (शांति के राष्ट्रपति) के रूप में पेश किया जा रहा है।

व्हाइट हाउस ने जारी किया टैगलाइन

व्हाइट हाउस द्वारा इस विषय पर एक सक्रिय अभियान चलाया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक तस्वीर साझा की गई है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस के गलियारे से गुजरते हुए दिखाया गया है और तस्वीर पर लिखा है- 'THE PEACE PRESIDENT'।

सात युद्ध खत्म कराने में अहम भूमिका

पहले भी ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार को लेकर अपनी उम्मीद जताई थी। हाल ही में उन्होंने कहा कि उन्होंने सात अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को खत्म कराने में अहम भूमिका निभाई है। इसके बावजूद अगर उन्हें नोबेल पुरस्कार नहीं मिलता है, तो यह अमेरिका के लिए बड़ा अपमान होगा। ट्रंप ने कहा, “यह शानदार है, ऐसा कोई पहले नहीं कर पाया। फिर भी, ‘क्या मुझे नोबेल मिलेगा?’ बिल्कुल नहीं। पुरस्कार ऐसे व्यक्ति को दिया जाएगा जिसने वास्तव में कुछ नहीं किया। वे इसे उस किसी लेखक को देंगे जिसने युद्धों को सुलझाने के तरीकों पर किताब लिखी है। लेकिन देखते हैं आगे क्या होता है।”

विशेषज्ञ ट्रंप के दावों से सहमत नहीं

ओस्लो में स्थित नॉर्वेजियन नोबेल समिति शुक्रवार को इस साल के पुरस्कार विजेता की घोषणा करेगी, जो महीनों से चल रही अटकलों को समाप्त कर देगा। डोनाल्ड ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि उन्होंने कई संघर्षों को हल किया है और इसलिए वे इस सम्मान के पात्र हैं। हालांकि, विशेषज्ञ अभी भी इस बात से सहमत नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार, स्वीडिश प्रोफेसर पीटर वालेंस्टीन का कहना है, "नहीं, इस साल ट्रंप को नोबेल पुरस्कार नहीं मिलेगा। लेकिन शायद अगले साल? तब तक गाजा संकट समेत उनकी कई पहलों पर चर्चा समाप्त हो चुकी होगी।"

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज