एसिड अटैक पीड़िता की प्रतीकात्मक फोटो। सोर्स: फोटो AI से बनाया गया है।
विदेश

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर

Acid Attacks Statistics By Country: भारत और पाकिस्तान में से किस देश में एसिड अटैक सबसे ज्यादा होता है? ब्रिटेन इस मामले में किस नंबर पर है? आइए जानते हैं…

अमन कुमार पाण्डेय

How Many Acid Attacks In India 2026: एसिड अटैक आपने नाम तो सुना ही होगा। जिसे हिंदी में तेजाब कहते हैं। आप कभी न कभी ऐसी खबरें जरूर सुनते हैं कि किसी व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर तेजाब फेंक दिया या फिर प्रेमी ने शादी नहीं करने पर प्रेमिका पर एसिड अटैक कर दिया। लेकिन क्या आपको पता है पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा एसिड अटैक किस देश में होता है? और इस हमले में सबसे ज्यादा प्रभावित कौन लोग होते हैं? भारत एसिड अटैक के मामले पर पूरी दुनिया में किस नंबर पर है? भारत, पाकिस्तान और ब्रिटेन में से किस देश में एसिड अटैक सबसे ज्यादा होता है? आइए जानते हैं विस्तार से….

एसिड अटैक क्या होता है? 

एसिड अटैक में किसी व्यक्ति को चोट पहुंचाने के इरादे से उसके ऊपर तेजाब या फिर रासायन फेंका जाता है। इस हमले से व्यक्ति का चेहरा बिगड़ा सकता है या फिर जल सकता है। कभी कभी इस हमले में जान जाने का भी खतरा होता है। 

UK में सबसे ज्यादा एसिड अटैक 

यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) एसिड अटैक के मामले में पूरे दुनिया में पहले नंबर पर है। विश्व जनसंख्या समीक्षा ( World Population Review) के डेटा के अनुसार साल 2017 में यूनाइटेड किंगडम में एसिड अटैक के कुल 941 मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद इसमें गिरावट आई। साल 2021 में 421 मामले दर्ज किए गए। लेकिन साल 2022 में फिर से यह आंकड़ा बढ़ कर 710 तक पहुंचा।

एसिड अटैक के मामले में INDIA दूसरे नंबर पर

विश्व जनसंख्या समीक्षा के अनुसार भारत में साल 2018 में एसिड अटैक के 228 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि रिपोर्ट में यह आशंका जताई गई है कि हमले के सही आंकड़े दर्ज मामले से कहीं ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक उसी साल एसिड अटैक की सही संख्या 228 से लेकर 1,000 तक हो सकती थी। यानी भारत में हर साल कम से कम 614 एसिड अटैक होते हैं। विश्व जनसंख्या समीक्षा के अनुसार इस हमले में ज्यादातर पीड़ित महिलाएं और लड़कियां होती हैं।

एसिड अटैक के मामले में Pakistan भारत से पीछे  

विश्व जनसंख्या समीक्षा और यूएसए डेटा हब के अनुसार पाकिस्तान में हर साल कम से कम एसिड अटैक के 80 मामले दर्ज किए जाते हैं। पाकिस्तान की गैर सरकारी एसिड सर्वाइवर्स फाउंडेशन  के रिसर्च के अनुसार पाकिस्तान के दक्षिणी पंजाब क्षेत्र में एसिड अटैक की सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। 

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, CJP नेता ने भी दिया जवाब

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

सेंट्रल पार्क बंद, अभिजीत दीपके को पुलिस का नोटिस; क्या कनॉट प्लेस में हो पाएगा तिरंगा कार्यक्रम?

आखिर मन में छुपी बात होठों पर आ ही गई! CM फडणवीस ने प्रशांत भूषण की टिप्पणी को लेकर विपक्ष पर बोला हमला

Meerut Murder Case: पति की हत्या के बाद रची सांप वाली साजिश, पत्नी और बॉयफ्रेंड को फांसी की सजा